{"_id":"645361a282d8b56634083d76","slug":"go-first-crisis-dgca-asks-airline-company-to-process-refunds-amid-cancelled-flights-news-and-updates-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Go First: गो फर्स्ट ने 9 मई तक के लिए उड़ानों को रद्द किया, DGCA ने दिया रिफंड प्रक्रिया शुरू करने का आदेश","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Go First: गो फर्स्ट ने 9 मई तक के लिए उड़ानों को रद्द किया, DGCA ने दिया रिफंड प्रक्रिया शुरू करने का आदेश
Thu, 04 May 2023 11:20 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Thu, 04 May 2023 11:20 PM IST
सार
इंजन सप्लायर कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी की तरफ से इंजनों की आपूर्ति न हो पाने के चलते एयरलाइन को कई उड़नें तीन दिन तक के लिए रद्द करनी पड़ी हैं।
विज्ञापन
डीजीसीए ने गो फर्स्ट को दिया निर्देश।
- फोटो : Social Media
विस्तार
गो-फर्स्ट एयरलाइंस की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। इंजन सप्लायर कंपनी प्रैट एंड व्हिटनी की तरफ से इंजनों की आपूर्ति न हो पाने के चलते एयरलाइन को अपनी उड़ानों को 9 मई तक के लिए रद्द करना पड़ा है। पहले कंपनी ने फ्लाइट्स को तीन दिन के लिए ही रोका था। हालांकि, वित्तीय संकट न सुलझने की वजह से गो फर्स्ट की मुसीबतें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन
इसी के साथ गो फर्स्ट ने टिकटों की बिक्री पर 15 मई तक रोक लगा दी है और कहा है कि वह पहले मौजूदा बुकिंग्स की तारीखों को बदलकर आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है। डीजीसीए ने इससे पहले एयरलाइन को तीन मई से पांच मई तक के लिए उड़ानें रद्द करने को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी किया था।
विज्ञापन
इस नोटिस का जवाब मिलने के बाद डीजीसीए ने कहा कि गो फर्स्ट की ओर से अचानक ही ऑपरेशन बंद किए जाने के बाद वह यात्रियों की समस्याओं को कम से कम करने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
डीजीसीए ने रिफंड को लेकर दिया निर्देश
गौरतलब है कि कंपनी ने दिवालिया कार्रवाई के तहत सरकार से संकट से निकालने की भी मांग रख दी है। ऐसे में यात्रियों ने अपने टिकट रिफंड की मांग का मुद्दा उठाया है। अब विमानन नियामक डीजीसीए ने इसे लेकर एक आदेश जारी किया है। डीजीसीए ने कहा है कि गो फर्स्ट यात्रियों को रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दे।
23 गो फर्स्ट विमानों का पंजीकरण रद्द करने के लिए विमान पट्टेदारों ने नियामक से किया संपर्क
डीजीसीए ने इस मामले में यह भी बताया है कि विमान पट्टेदारों ने 23 गो फर्स्ट विमानों का पंजीकरण रद्द करने के लिए डीजीसीए (नागर विमानन महानिदेशालय) से संपर्क किया किया।