{"_id":"658756f6ac44cc8afc091925","slug":"global-company-broke-agreement-of-rs-12-500-crore-with-infosys-agreement-was-for-15-years-2023-12-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Infosys: इंफोसिस से वैश्विक कंपनी ने 12,500 करोड़ का करार तोड़ा, 15 साल के लिए किया था समझौता","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Infosys: इंफोसिस से वैश्विक कंपनी ने 12,500 करोड़ का करार तोड़ा, 15 साल के लिए किया था समझौता
Sun, 24 Dec 2023 03:23 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 24 Dec 2023 03:23 AM IST
सार
बंगलूरू स्थित कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीलांजन रॉय के इस्तीफा देने के दो सप्ताह के भीतर ही यह समझौता समाप्त हुआ है। इंफोसिस में लगभग छह साल तक रहने के बाद रॉय ने अचानक इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
इंफोसिस
- फोटो : Social Media
विस्तार
सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र की दिग्गज कंपनी इंफोसिस ने शनिवार को कहा कि कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) समाधानों पर केंद्रित एक वैश्विक कंपनी के साथ उसका 1.5 अरब डॉलर (12,500 करोड़ रुपये) का करार खत्म हो गया है। इंफोसिस ने कंपनी का नाम और करार खत्म करने के कारणों के बारे में कुछ नहीं बताया है।
विज्ञापन
आईटी सेवा प्रदाता कंपनी ने 15 साल की अवधि के लिए इस समझौते पर सितंबर में हस्ताक्षर किया था। कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंज को बताया है कि वैश्विक कंपनी ने अब समझौते को समाप्त करने का फैसला किया है और दोनों पक्ष यानी कंपनियां मास्टर एग्रीमेंट को आगे नहीं बढ़ाएंगी। यह करार डिजिटल अनुभव मुहैया कराने के मकसद से किया गया था। इसके साथ ही कारोबार के ऑपरेशन को आधुनिकीकरण करना भी करार में शामिल था।
विज्ञापन
बंगलूरू स्थित कंपनी के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) नीलांजन रॉय के इस्तीफा देने के दो सप्ताह के भीतर ही यह समझौता समाप्त हुआ है। इंफोसिस में लगभग छह साल तक रहने के बाद रॉय ने अचानक इस्तीफा दे दिया था। इस समझौते का खत्म होना भारत में इंफोसिस और अन्य आईटी कंपनियों पर पिछली तीन से चार तिमाहियों में सुस्त कारोबार के कारण दबाव बढ़ने का संकेत देता है।
विज्ञापन