फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Give six gifts to sisters for financial strength

रक्षाबंधन : वित्तीय मजबूती के लिए बहनों को दें छह तोहफे, आर्थिक रूप से मजबूत करने में होंगे सहायक

Mon, 28 Aug 2023 05:29 AM IST
Jeet Kumar कालीचरण, नई दिल्ली।
कालीचरण, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 28 Aug 2023 05:29 AM IST
सार

रक्षाबंधन का त्योहार 30 या 31 अगस्त को देशभर में मनाया जाएगा। राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को उपहार देते हैं। इस रक्षाबंधन आप पारंपरिक उपहारों से आगे बढ़कर बहनों को 6 ऐसे तोहफे दे सकते हैं, जो उन्हें वित्तीय रूप से मजबूत बनाने में मददगार साबित हो सकता है। इस पर कालीचरण की रिपोर्ट-

विज्ञापन
Give six gifts to sisters for financial strength
स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एसआईपी

विज्ञापन

सिस्टमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (एसआईपी) म्यूचुअल फंड में व्यवस्थित रूप से निवेश करने का एक कुशल तरीका प्रदान करता है। यह वित्तीय लक्ष्यों को पाने का एक शक्तिशाली उपकरण है, जो भाइयों को अपनी बहनों की यात्रा, कारोबार की शुरुआत या अन्य आकांक्षाओं को पूरा करने में सक्षम बना सकता है। 

स्वास्थ्य बीमा
अपनी बहन को अनिश्चितताओं से बचाने के लिए उन्हें स्वास्थ्य बीमा भी उपहार में दे सकते हैं।  अगर उनके पास पहले की कोई स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी हो तो उसका प्रीमियम आप चुका सकते हैं। यह उपहार आपकी बहन को बीमारियों पर होने वाले भारी-भरकम खर्च से बचाएगा। 
विज्ञापन


डिजिटल सोना
उपहार के रूप में आमतौर पर सोने के गहने देने का चलन है। इस बार आप चाहें तो अपनी बहन को डिजिटल सोना उपहार में दे सकते हैं। इसमें न तो मेकिंग शुल्क का झंझट रहता है और न ही गहनों के चोरी होने का। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंक का बचत खाता
बहन के पास बैंक खाता नहीं है तो आप उनके नाम पर बैंक खाता खोलकर उपहार दे सकते हैं। उसमें आप अपनी मर्जी से जितना चाहे, पैसा जमा कर सकते हैं। इस पर मिलने वाले ब्याज का इस्तेमाल आपकी बहन को वित्तीय रूप से मजबूत बनाने में मददगार होगा। 

फिक्स्ड डिपॉजिट 
आप एक निश्चित अवधि के लिए अपनी बहन के नाम पर फिक्स्ड डिपॉजिट (एफडी) खोलकर उन्हें खास तोहफा दे सकते हैं। एफडी में बचत खाते से ज्यादा ब्याज मिलता है।

शेयर 
इस रक्षाबंधन आप चाहें तो अपनी बहनों को शेयर भी उपहार में दे सकते हैं। बाजार की स्थिति को देखते हुए यह एक अच्छा विकल्प है। आप लंबे समय के निवेश विकल्पों को देखते हुए ब्लू चिप कंपनियों के शेयर बहन को उपहार में दे सकते हैं। 


...तो जीवनभर हर साल मिलता रहेगा पैसा
भाई रक्षाबंधन पर अपनी बहनों को आमतौर पर पारंपरिक उपहार देते हैं। लेकिन, अब इसमें बदलाव का समय आ गया है। बहनों को कपड़ा, पर्स और अन्य सामान तोहफे में देने से अच्छा है कि उन्हें कुछ ऐसा उपहार दिया जाए, जिससे वे वित्तीय रूप से मजबूत बनें। आप चाहें तो इस बार रक्षाबंधन पर बहनों को भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का जीवन उमंग प्लान उपहार में दे सकते हैं। इसमें अगर आप 15 साल तक एक-एक लाख रुपये प्रीमियम भरते हैं तो 15 साल बाद बहन को जीवनभर सालाना एक लाख रुपये मिलेंगे। उनके नहीं रहने पर उनके नॉमिनी पर ब्याज समेत कुल जमा पैसा मिल जाएगा। -स्वीटी मनोज जैन, निवेश सलाहकार

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed