{"_id":"6722c21d9c6102e74e0c3c54","slug":"github-report-use-of-generative-ai-india-may-be-on-top-till-2028-2024-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"GitHub report: जेनरेटिव एआई में तेजी से बढ़ रहा भारत, 2028 तक अमेरिका से निकल जाएगा आगे","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
GitHub report: जेनरेटिव एआई में तेजी से बढ़ रहा भारत, 2028 तक अमेरिका से निकल जाएगा आगे
Thu, 31 Oct 2024 05:02 AM IST
दीपक कुमार शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Thu, 31 Oct 2024 05:02 AM IST
सार
जेनरेटिव एआई के इस्तेमाल में भारतीय डेवलपर्स को लेकर जारी रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जब नवाचार और तकनीक की बात आती है, तो भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : आईस्टॉक
विस्तार
भारत जेनरेटिव आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के मामले में दूसरे पायदान पर पहुंच गया है। भारत में डेवलपर्स एआई में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। गिटहब की रिपोर्ट के अनुसार, प्लेटफॉर्म पर भारतीय डेवलपर्स की संख्या 2024 में 28% बढ़कर 1.7 करोड़ के पार हो गई है।
विज्ञापन
इस साल फरवरी तक अमेरिका में दो करोड़ की तुलना में लगभग 1.32 करोड़ भारतीय डेवलपर्स गिटहब का उपयोग कर रहे थे। अनुमान है कि भारत 2028 तक अमेरिका को भी पछाड़ सकता है। गिटहब के सीईओ थॉमस डोहमके ने कहा, भारत दुनिया में सबसे तेजी से बढ़ने वाला शीर्ष-10 डेवलपर कम्युनिटी की सूची में शामिल हो गया है। डोहमके ने इन देशों की सूची सोशल मीडिया पर साझा की है। इसमें अमेरिका पहले, भारत दूसरे, हांगकांग तीसरे, चीन चौथे व जर्मनी पांचवें पायदान पर है।
विज्ञापन
तकनीक में भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ: पीएम मोदी
जेनरेटिव एआई के इस्तेमाल में भारतीय डेवलपर्स को लेकर जारी रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने खुशी जताई है। उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा, जब नवाचार और तकनीक की बात आती है, तो भारतीय युवा सर्वश्रेष्ठ हैं।
विज्ञापन