फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ginger garlic onion tomato and other vegetables price hike in Delhi

त्योहारों में खाली हो सकती है आपकी जेब, नौ सालों में पहली बार इतना महंगा हुआ लहसुन-अदरक

Tue, 15 Oct 2019 11:34 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Tue, 15 Oct 2019 11:34 AM IST
विज्ञापन
ginger garlic onion tomato and other vegetables price hike in Delhi

त्योहारों से पहले भारत में महंगाई ने आसमान छू लिया है। खाने-पीने के चीजों के बढ़ते दामों से जनता परेशान है। आसमान छूटी महंगाई जनता की कमर तोड़ रही है। राजधानी दिल्ली और एनसीआर में सब्जियों के दाम काफी बढ़ गए हैं। व्यापारियों का कहना है कि दीवाली तक महंगाई से राहत के आसार नहीं हैं।

विज्ञापन

दोगुना हुए लहसुन के दाम

राजधानी दिल्ली की दुकानों पर लहसुन 300 रुपये किलो तक बिक रहा है। ये कीमतें पिछले सप्ताह से दोगुना हैं। दो सप्ताह पहले राजधानी में लहसुन 150-200 रुपये प्रति किलो बिक रहा था जो अब 250-300 रुपये प्रति किलो मिलने लगा है। देश में इस साल लहसुन का उत्पादन पिछले साल से 76 फीसदी अधिक हुआ है उसके बावजूबद ये आसमान छूती कीमतें आम आदमी के खाने का जायका बिगाड़ सकती हैं। ये रिटेल के दाम हैं। थोक के भाव में बीते दो सप्ताह में कोई खास बदलाव नहीं हुआ है। 

विज्ञापन

2010 के बाद पहली बार इतना महंगा हुआ लहसुन-अदरक

वहीं एक किलो अदरक के लिए लोगों को 120 रुपये चुकाने पड़ रहे हैं। इस संदर्भ में लहुसन विक्रेताओं ने कहा कि साल 2010 के बाद लहसुन और अदरक पहली बार इतना महंगा हुआ है। ऐसा इसलिए क्योंकि मंडी में इनकी फसल कम आ रही है और दाम बढ़ने से माल भी कम बिक रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
 
सब्जियां               दाम (प्रति किलो)
शिमला मिर्च 80 से 100 रुपये
परवल                50 रुपये
फूल गोभी 60 रुपये
बंद गोभी   50 रुपये
आंवला              25 रुपये
छोटे बैंगन   पांच से 10 रुपये
बड़ा बैंगन   20 रुपये किलो
लहुसन  300 रुपये
अदरक             120 रुपये
प्याज                60-70 रुपये
टमाटर              60-70 रुपये
धनिया              300 रुपये
पुदीना               300 रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed