फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani Reached 6th place in top-10 billionaires list Mukesh Ambani remained far behind

गौतम अडानी की लंबी छलांग: टॉप-10 अरबपतियों की सूची में छठे पायदान पर पहुंचे, मुकेश अंबानी रह गए बहुत पीछे

Tue, 12 Apr 2022 10:24 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Tue, 12 Apr 2022 10:24 AM IST
सार

Gautam Adani On 6th Place In top-10 billionaires: अडानी टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अब छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। समूह की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की दम पर सोमवार को उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ और उनकी नेट वर्थ में जबदरस्त तेजी आई। सोमवार को अडानी समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई।

विज्ञापन
Gautam Adani Reached 6th place in top-10 billionaires list Mukesh Ambani remained far behind
गौतम अडानी की संपत्ति तेजी से बढ़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अरबपतियों की रेस में भारतीय उद्योगपति और अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी हर बीतते दिन के साथ दुनिया के बड़े-बड़े रईसों को पछाड़ते जा रहे हैं। टॉप-10 अरबपतियों की सूची में अब अडानी लंबी छलांग मारते हुए छठे पायदान पर पहुंच गए हैं। समूह की कंपनी के शेयरों में आई तेजी की दम पर सोमवार को उन्हें तगड़ा मुनाफा हुआ और उनकी नेट वर्थ में जबदरस्त तेजी आई। इस सूची में पहले 10वें नंबर पर मौजूद रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अब 11वें नंबर पर खिसक गए हैं। 

विज्ञापन


एक दिन में कमाए 65 हजार करोड़ 
बिलेनियर इंडेक्स के मुताबिक, साल 2022 गौतम अडानी के लिए बेहद सफल साबित हो रहा है। कमाई के मामले में इस साल वह एलन मस्क और जेफ बेजोस जैसे दिग्गजों से भी आगे निकल गए हैं। उनकी नेटवर्थ रॉकेट की स्पीड से आगे बढ़ रही है और इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बीते दिनों तक टॉप-10 सूची में शामिल मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच एक पायदान का अंतर बना रहता था। कभी 10वें स्थान पर अडानी का कब्जा होता था, तो कभी अंबानी इस पायदान पर नजर आते थे। लेकिन अब 2022 में अडानी ने ऐसी लंबी छलांग लगाई है कि मुकेश अंबानी से कहीं आगे निकल गए है। सोमवार को अडानी समूह की सभी लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में तेजी आई। इसकी बदौलत अडानी की नेटवर्थ में 8.57 अरब डॉलर यानी करीब 65,091 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन


 

Gautam Adani Reached 6th place in top-10 billionaires list Mukesh Ambani remained far behind
टॉप-10 अरबपतियों में छठे नंबर पर अडानी। - फोटो : अमर उजाला

कंपनी के शेयरों में जोरदार तेजी
सोमवार को गौतम अडानी के नेतृत्व वाली अडानी टोटल गैस के शेयरों में सबसे ज्यादा 10 फीसदी की तेजी देखने को मिली। इसके अलावा उनकी अन्य कंपनियों के शेयर भी हरे निशान पर बढ़त के साथ कारोबार करते रहे। दूसरी कंपनियों की बात करें तो अडानी पोर्ट में 1.83 फीसदी, अडानी पावर के शेयरों में 4.78 फीसदी, अडानी विल्मर में 4.99 फीसदी, अडानी एंटरप्राइजेज में 0.37 फीसदी और अडानी ट्रांसमिशन में 8.40 फीसदी की तेजी आई। यहां बता दें कि हाल ही में दुबई की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) ने अडानी समूह की तीन कंपनियों में दो अरब डॉलर (15 हजार करोड़ रुपये) निवेश करने पर मुहर लगाई है, इस खबर के बाद अडानी समूह की कंपनियों के शेयर आसमान छू रहे हैं। 

इतनी हो गई अडानी की संपत्ति
रिपोर्ट के मुताबिक गौतम अडानी की नेट वर्थ अब 118 अरब डॉलर हो गई है। इसके चलते वह टॉप-10 अरबपतियों की सूची में छठे स्थान पर आ गए हैं। इससे पिछले दिन तक अडानी आठवें पायदान पर काबिज थे। इस उछाल के बाद उनकी संपत्ति दूसरे भारतीय दिग्गज उद्योगपति रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुकेश अंबानी की तुलना में 20 अरब डॉलर से ज्यादा हो गई है। मुकेश अंबानी 97.4 अरब डॉलर की नेट वर्थ के साथ अरबपतियों की सूची में 11वें स्थान पर खिसक गए हैं। सोमवार को रिलायंस के शेयरों में गिरावट से उनकी नेटवर्थ में 4.82 करोड़ डॉलर की गिरावट आई। अब गौतम अडानी से आगे दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क, दूसरे स्थान पर जेफ बेजोस, तीसरे स्थान पर बर्नार्ड अरनॉल्ट, चौथे स्थान पर बिल गेट्स और पांचवे स्थान पर वॉरेन बफे का नाम आता है। वॉरेन बफे की संपत्ति भी अडानी से महज नौ अरब डॉलर ही ज्यादा है। 
 

Gautam Adani Reached 6th place in top-10 billionaires list Mukesh Ambani remained far behind
एलन मस्क पहले पायदान पर काबिज। - फोटो : अमर उजाला

लैरी पेज-सर्गेई बिन रह गए पीछे
गौतम अडानी ने जो लंबी छलांग मारी है उसके चलते कम्प्यूटर साइंटिस्ट लैरी पेज और गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन भी उनसे पीछे छूट गए हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल अब तक अडानी की संपत्ति में 41.6 अरब डॉलर का इजाफा हो चुका है। वर्तमान की बात करें तो सूची में गौतम अडानी और वॉरेन बफे ही ऐसे अरबपति है जिनकी संपत्ति बढ़ी है, जबकि अन्य अरबपतियों की संपत्ति में गिरावट देखने को मिली है। एलन मस्क की संपत्ति में एक दिन में 11.5 अरब डॉलर की कमी आई और उनकी नेट वर्थ घटकर 249 अरब डॉलर पर आ गई। जेफ बेजोस की दौलत 3.48 अरब डॉलर घटकर 176 अरब डॉलर रह गई। इसके अलावा बर्नार्ड अरनॉल्ट की नेट वर्थ 2.82 अरब डॉलर की कमी के साथ 139 अरब डॉलर पर आ गई, जबकि बिल गेट्स 158 अरब डॉलर के नुकसान के साथ 130 अरब डॉलर के मालिक हैं। वॉरेन बफे की बात करें तो उनकी नेटवर्थ 127 अरब डॉलर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed