{"_id":"64ba1d616baf21c2fe014fb7","slug":"gautam-adani-meets-sri-lankan-president-wickremesinghe-discusses-colombo-port-other-projects-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Adani: श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले अदाणी समूह के मुखिया, कोलंबो स्थित डब्ल्यूसीटी के विकास पर हुई चर्चा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Adani: श्रीलंका के राष्ट्रपति से मिले अदाणी समूह के मुखिया, कोलंबो स्थित डब्ल्यूसीटी के विकास पर हुई चर्चा
Fri, 21 Jul 2023 11:23 AM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:23 AM IST
सार
Adani: विक्रमसिंघे दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अदाणी समूह की एक प्रमुख सहायक कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को मार्च 2021 में कोलंबो में वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) के विकास और संचालन के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ।
विज्ञापन
रनिल विक्रमसिंघे और गौतम अदाणी
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अदाणी समूह के अध्यक्ष गौतम अदाणी ने श्रीलंका में कई परियोजनाओं पर चर्चा करने के लिए श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे के साथ बैठक की। उद्योगपति ने कहा कि चर्चा में कोलंबो पोर्ट वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) का विकास भी शामिल था।
विज्ञापन
विक्रमसिंघे दो दिन की भारत यात्रा पर हैं। अदाणी समूह की एक प्रमुख सहायक कंपनी अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) को मार्च 2021 में कोलंबो में वेस्ट कंटेनर टर्मिनल (डब्ल्यूसीटी) के विकास और संचालन के लिए श्रीलंका के अधिकारियों से आशय पत्र (एलओआई) प्राप्त हुआ। एपीएसईजेड श्रीलंका के सबसे बड़े विविध समूह जॉन कील्स होल्डिंग्स पीएलसी और श्रीलंका पोर्ट्स अथॉरिटी (एसएलपीए) के साथ साझेदारी करेगा।
विज्ञापन
डब्ल्यूसीटी को सार्वजनिक-निजी भागीदारी के रूप में 35 वर्षों की अवधि के लिए निर्माण, संचालन और हस्तांतरण के आधार पर विकसित किया जाएगा।
इस परियोजना से डब्ल्यूसीटी की कंटेनर हैंडलिंग क्षमता को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है और सबसे व्यस्त वैश्विक ट्रांसशिपमेंट मार्ग के साथ दुनिया के शीर्ष रणनीतिक नोड्स में से एक के रूप में श्रीलंका के स्थान संबंधी लाभ को और मजबूत किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोलंबो पोर्ट पहले से ही भारतीय कंटेनरों और मेनलाइन शिप ऑपरेटरों के ट्रांसशिपमेंट के लिए सबसे पसंदीदा क्षेत्रीय केंद्र है, जिसमें कोलंबो के ट्रांसशिपमेंट वॉल्यूम का 45 प्रतिशत या तो भारत में अदाणी पोर्ट टर्मिनल से आते हैं या जाते हैं। इस साझेदारी का नेटवर्क प्रभाव महत्वपूर्ण है और इसके अदाणी समूह की ओर से संचालित 12 बंदरगाहों में 7 कंटेनर टर्मिनलों की शृंखला से पारस्परिक रूप से लाभान्वित होने की उम्मीद है, इनकी क्षमता 6 मिलियन टीईयू है।
इससे पहले गुरुवार को विदेश मंत्री एस जयशंकर ने श्रीलंकाके राष्ट्रपति से मुलाकात की थी। विक्रमसिंघे कल नई दिल्ली पहुंचे और विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ने उनका स्वागत किया।