फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Gautam Adani is one and a half times richer than Mukesh Ambani, ranked fourth in the world

Bloomberg Billionaires Index: गौतम अदाणी मुकेश अंबानी से डेढ़ गुना ज्यादा अमीर, दुनिया में चौथे स्थान पर

Tue, 23 Aug 2022 08:21 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Tue, 23 Aug 2022 08:21 PM IST
सार

Bloomberg Billionaires Index: फरवरी महीने में पहली बार मुकेश अंबानी को दौलत के मामले में पछाड़कर गौतम अदाणी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से अदाणी और अंबानी की संपत्ति का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन
Gautam Adani is one and a half times richer than Mukesh Ambani, ranked fourth in the world
मुकेश अंबानी-गौतम अदाणी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एशिया के सबसे अमीर कारोबारी गौतम अदाणी लगातार अपने कारोबार का विस्तार करने में जुटे हैं। कारोबार का विस्तार करने के साथ उनकी संपत्ति भी लगातार बढ़ती जा रही है। ब्लूमबर्ग बिलिनियर इंडेक्स के मुताबिक, गौतम अदाणी की संपत्ति बढ़कर 137  बिलियन डॉलर पर पहुंच गई है। दुनिया के अमीरों सूची में उनका चाैथा स्थान कायम है। 

विज्ञापन

अंबानी ने डेढ़ गुना अमीर हुए अदाणी 

बता दें कि इसी साल फरवरी महीने में पहली बार मुकेश अंबानी को दौलत के मामले में पछाड़कर गौतम अदाणी देश के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए थे। उसके बाद से अदाणी और अंबानी की संपत्ति का अंतर लगातार बढ़ता जा रहा है। मौजूदा समय में अंबानी की संपत्ति करीब 92.7 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में 11वें स्थान पर काबिज हैं। 

विज्ञापन

दुनिया में अदाणी से अमीर सिर्फ तीन लोग 

दुनिया में संपत्ति के मामले में गौतम अदाणी से आगे अब सिर्फ तीन लोग बचे हैं। इन लोगों में पहला नाम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क का आता है। मौजूदा समय में वे दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। उनके पास 260 बिलियन डॉलर की संपत्ति है। दूसरा नाम अमेजन के संस्थाजक जेफ बेजोस का आता है और वे 162 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं। इस लिस्ट में तीसरा नाम लग्जरी गुड़ बनाने वाली कंपनी एलएमवीच के मालिक बर्नाड अर्नाल्ट का है। वे 146 बिलियन डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में वर्ष 2022 में अदाणी की संपत्ति सबसे ज्यादा बढ़ी 

वर्ष 2022 में संपत्ति बढ़ने के मामले में गौतम अदाणी दुनिया के सभी बड़े कारोबारियों से आगे हैं। उनकी संपत्ति में इस साल 60 बिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है। अदांणी की संपत्ति में यह इजाफा उनके ग्रुप की कंपनियों के शेयरों की कीमत बढ़ने के कारण हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed