फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   G20 Summit: US, India, Saudi Arabia, UAE, EU set to unveil railway, ports connectivity deal

G20: भारत को मध्य एशिया के रास्ते पश्चिम से जोड़ने के लिए बनेगा शिपिंग-रेलवे कॉरिडोर! जानें क्या है प्लान

Sat, 09 Sep 2023 05:52 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 09 Sep 2023 05:52 PM IST
सार

G20: व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर वैश्विक बुनियादी ढांचे पर केंद्रित बैठक में एक सहमति पत्र (एमओयू) की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। ग्लोबल नेता वैश्विक समुदाय के सामने मौजूद अन्य मुद्दों के अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था और आपूर्ति शृंखला की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं।

विज्ञापन
G20 Summit: US, India, Saudi Arabia, UAE, EU set to unveil railway, ports connectivity deal
जी20 बैठक में पीएम मोदी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

नई दिल्ली में चल रहे जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर पश्चिम एशिया, दक्षिण एशिया और यूरोप के देशों को जोड़ने वाले शिपिंग और रेल परिवहन गलियारे की घोषणा भी की जा सकती है। व्हाइट हाउस के एक अधिकारी ने कहा है कि संयुक्त राज्य अमेरिका, भारत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, यूरोपीय संघ और अन्य जी 20 भागीदार शिपिंग और रेल परिवहन गलियारे की संभावना तलाशने के लिए तैयार हैं। इसका उद्देश्य भारत से मध्य पूर्व में यूरोप तक वाणिज्य, ऊर्जा और डेटा के प्रवाह में सहायता करना है। सूत्रों के अनुसार भारत मध्य पूर्व यूरोप कनेक्टिविटी कॉरिडोर जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। यह भारत, यूएई, सऊदी अरब, EU, फ्रांस, इटली, जर्मनी और अमेरिका को शामिल करते हुए कनेक्टिविटी और बुनियादी ढांचे को लेकर सहयोग पर एक पहल होगी।

विज्ञापन

अमेरिकी अधिकारी बोले- वैकल्पिक वैश्विक आपूर्ति शृंखला विकसित करने पर हो रही चर्चा

व्हाइट हाउस के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन फाइनर के अनुसार जी-20 शिखर सम्मेलन से इतर वैश्विक बुनियादी ढांचे पर केंद्रित बैठक में एक सहमति पत्र (एमओयू) की घोषणा किए जाने की उम्मीद है। नेता वैश्विक समुदाय के सामने मौजूद अन्य मुद्दों के अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था और आपूर्ति शृंखला की चुनौतियों पर चर्चा करने के लिए बैठक कर रहे हैं। इस समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद इसे महामारी के बाद पूरी तरह से विकसित विश्व व्यवस्था में एक वैकल्पिक आपूर्ति शृंखला के रूप में देखा जा सकता है। 

विज्ञापन

पारदर्शी तरीके से परियोजना को दिया जाएगा अंजाम

उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री मोदी जी 20 बैठक के अलावे वैश्विक बुनियादी ढांचे पर केंद्रित एक कार्यक्रम के लिए अन्य नेताओं के साथ भी मुलाकात करेंगे। यह सौदा क्षेत्र में कम और मध्यम आय वाले देशों को लाभान्वित करेगा और वैश्विक वाणिज्य में मध्य पूर्व के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका को सक्षम करेगा। फाइनर ने कहा, "यह सौदा जबरदस्ती नहीं किया जा रहा, हम इसे इसमें शामिल देशों के हित और वैश्विक स्तर पर उनके लिए उच्च उपयोगिता के तौर पर देखते हैं, क्योंकि यह पारदर्शी है। उन्होंने कहा, "यह सिर्फ रेलवे परियोजना नहीं है, यह एक शिपिंग और रेलवे परियोजना है और लोगों के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह कितना विस्तृत, महत्वाकांक्षी और ग्राउंड-ब्रेकिंग होगा।" 

विज्ञापन
विज्ञापन

चीन के बीआरआई को जवाब देने की है तैयारी

भारत, अमेरिका, सऊदी अरब और भारत यूरोपीय संघ चीन की महत्वाकांक्षी बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव (बीआरआई) का मुकाबला करने के उद्देश्य से जी 20 शिखर सम्मेलन के मौके पर शनिवार को एक बहुराष्ट्रीय रेल और बंदरगाह सौदे की घोषणा करेंगे। दिल्ली में चल रही जी-20 की बैठक का मुख्य आकर्षण यह मेगा ज्वाइंट इंफ्रास्ट्रक्चर डील है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed