फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   G20: India to provide hands-on UPI experience to visiting delegates

G20: विदेशी प्रतिनिधियों को कराया जाएगा यूपीआई भुगतान से होने वाली सहूलियत का अनुभव, सरकार ने की ये तैयारी

Wed, 06 Sep 2023 05:07 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 06 Sep 2023 05:07 PM IST
सार

G20: यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भारत की मोबाइल-आधारित फास्ट पेमेंट सिस्टम है, जो ग्राहकों को ग्राहक की ओर से बनाए गए वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) का उपयोग करके तुरंत चौबीसों घंटे भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है। यूपीआई भुगतान प्रणाली भारत में खुदरा डिजिटल भुगतान के लिए बेहद लोकप्रिय हो गई है, और इसे अपनाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
 

विज्ञापन
G20: India to provide hands-on UPI experience to visiting delegates
यूपीआई - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत की जी-20 अध्यक्षता को दुनिया के सामने देश के डिजिटल सार्वजनिक सामान और 'डिजिटल इंडिया' पहल को प्रदर्शित करने के अवसर के रूप में लेते हुए, केंद्र सरकार ने लगभग 1,000 विदेशी प्रतिनिधियों को यूपीआई वॉलेट तकनीक का अनुभव प्रदान करने का फैसला किया है। इसके अलावा उन्हें स्वदेशी समाधान के माध्यम से भुगतान करने में होने वाली सहूलियत के बारे में बताया जाएगा। एक सरकारी अधिकारी ने एएनआई को बताया, "विदेशी प्रतिनिधियों या प्रतिभागियों को यूपीआई लेनदेन करने के लिए उनके यूपीआई वॉलेट में 500-1,000 रुपये दिए जाएंगे।" इसके लिए 10 लाख रुपये का प्रबंध किया गया है।

विज्ञापन


यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (यूपीआई) भारत की मोबाइल-आधारित फास्ट पेमेंट सिस्टम है, जो ग्राहकों को ग्राहक की ओर से बनाए गए वर्चुअल पेमेंट एड्रेस (वीपीए) का उपयोग करके तुरंत चौबीसों घंटे भुगतान करने की सुविधा प्रदान करता है। यूपीआई भुगतान प्रणाली भारत में खुदरा डिजिटल भुगतान के लिए बेहद लोकप्रिय हो गई है, और इसे अपनाने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है।
विज्ञापन


भारत फिनटेक नवाचार के लिए सबसे तेजी से बढ़ते पारिस्थितिक तंत्रों में से एक के रूप में उभरा है और सरकार व केंद्रीय बैंक भारत के डिजिटल भुगतान बुनियादी ढांचे के वैश्वीकरण को चलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत सरकार का एक प्रमुख जोर यह सुनिश्चित करने पर रहा है कि यूपीआई के लाभ केवल भारत तक ही सीमित न हों, बल्कि अन्य देशों को भी इसका लाभ मिले। अब तक, श्रीलंका, फ्रांस, संयुक्त अरब अमीरात और सिंगापुर ने उभरते फिनटेक और भुगतान समाधानों पर भारत के साथ भागीदारी की है। 

इसके अलावा, आरबीआई ने इस साल की शुरुआत में जी 20 देशों के इन-बाउंड यात्रियों के लिए यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस-आधारित भुगतान का विस्तार किया था, ताकि वे भारत में रहने के दौरान स्थानीय स्तर पर भुगतान कर सकें। यह सुविधा अप्रैल में उपलब्ध कराई गई थी। भारत 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी करने के लिए तैयार है। जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए विश्व के नेता नई दिल्ली पहुंचेंगे। शिखर सम्मेलन नई दिल्ली के प्रगति मैदान में अत्याधुनिक भारत मंडपम कन्वेंशन सेंटर में आयोजित किया जाएगा।


उल्लेखनीय है कि भारत ने पिछले साल एक दिसंबर को जी-20 की अध्यक्षता संभाली थी और देश भर के 60 शहरों में जी-20 से जुड़ी करीब 200 बैठकें आयोजित की गई थीं। सरकार ने भारतीय और विदेशी प्रतिनिधियों के साथ निर्बाध और सुचारू कामकाज के लिए आज 'जी20 इंडिया' मोबाइल ऐप भी लॉन्च किया। सभी सदस्य देशों के भाषा विकल्पों वाला जी-20 इंडिया मोबाइल ऐप शिखर सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों को यूपीआई और नेविगेशन सुविधाओं तक पहुंचने में मदद करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed