{"_id":"63a44b13b0b3fa39e7640092","slug":"fta-sixth-round-of-talks-between-india-and-uk-concludes-7th-round-of-talks-to-begin-in-early-2023","type":"story","status":"publish","title_hn":"FTA: भारत व ब्रिटेन के बीच बातचीत का छठा दौर समाप्त, सातवें दौर की चर्चा 2023 की शुरुआत में शुरू होगी","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
FTA: भारत व ब्रिटेन के बीच बातचीत का छठा दौर समाप्त, सातवें दौर की चर्चा 2023 की शुरुआत में शुरू होगी
Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
विवेक दास
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विवेक दास
Updated Thu, 22 Dec 2022 10:56 PM IST
सार
FTA: भारत और ब्रिटेन के बीच आधिकारिक स्तर की वार्ता का सातवां दौर 2023 की शुरुआत में होने वाला है। यह जानकारी ब्रिटेन सरकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
भारत और ब्रिटेन का झंडा
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और ब्रिटेन के बीच 16 दिसंबर को यूके-भारत एफटीए वार्ता के छठे दौर का समापन किया गया। मुक्त व्यापार समझौता (FTA) के लिए दोनों देशों के बीच हुई छठे दौर की बातचीत के दौरान 28 अलग-अलग सत्रों में 11 नीतिगत क्षेत्रों पर चर्चा की गई। भारत और ब्रिटेन के बीच आधिकारिक स्तर की वार्ता का सातवां दौर 2023 की शुरुआत में होने वाला है। यह जानकारी ब्रिटेन सरकार के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग की ओर से दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रिटेन के अंतरराष्ट्रीय व्यापार विभाग (डीआईटी) के एक संयुक्त बयान के अनुसार, ब्रिटेन के व्यापार मंत्री केमी बडेनोच और भारत के वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल द्वारा 12 दिसंबर को शुरू किया गया बातचीत का ताजा दौर पिछले शुक्रवार को समाप्त हुआ। सातवें दौर की वार्ता 2023 की शुरुआत में ब्रिटेन में होने की उम्मीद है।
विज्ञापन