फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FSSAI Orders Immediate Removal of Fruit and Energy Drinks Misusing ‘ORS’ Label from Markets

FSSAI: ओआरएस नाम से बिक रहे फ्रूट ड्रिंक व एनर्जी ड्रिंक बाजार से तुरंत हटाएं; एफएसएसएआई का सख्त निर्देश

Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
शिवम गर्ग बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 21 Nov 2025 11:54 PM IST
सार

एफएसएसएआई ने राज्यों को आदेश दिया है कि ओआरएस नाम से बेचे जा रहे फ्रूट-बेस्ड ड्रिंक, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक और एनर्जी ड्रिंक को तुरंत बाजार से हटाया जाए। जानें क्या है पूरा मामला और क्यों बढ़ाई गई ये सख्ती...

विज्ञापन
FSSAI Orders Immediate Removal of Fruit and Energy Drinks Misusing ‘ORS’ Label from Markets
एफएसएसएआई - फोटो : Social Media

विस्तार

फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों को आदेश दिया है कि बाजारों और ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ‘ओआरएस’ नाम से बेचे जा रहे सभी फ्रूट-बेस्ड ड्रिंक्स, इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स, रेडी-टू-सर्व ड्रिंक्स और एनर्जी ड्रिंक्स को तुरंत हटाया जाए।

विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, कई कंपनियां अपने फ्रूट जूस या इलेक्ट्रोलाइट ड्रिंक्स को ‘ओआरएस’ नाम से बेचकर उपभोक्ताओं को भ्रमित कर रही थीं, जबकि ये असली ओरल रिहाइड्रेशन सॉल्यूशन नहीं हैं।
विज्ञापन


एफएसएसएआई ने सख्त भाषा में जारी किया निर्देश
एफएसएसएआई ने 19 नवंबर को सभी राज्यों के फूड कमिश्नर्स को चिट्ठी लिखकर कहा कि भ्रामक और धोखा देने वाले नामों के साथ बेचे जा रहे इन उत्पादों को तत्काल मार्केट से हटाया जाए। दरअसल, अक्तूबर में जारी अपने आदेश में एफएसएसएआई ने स्पष्ट कहा था कि किसी भी खाद्य उत्पाद के नाम या ब्रांड में ‘ओआरएस’ शब्द का इस्तेमाल पूरी तरह प्रतिबंधित है, चाहे वह किसी प्रिफिक्स या सफिक्स के साथ ही क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- New Gratuity Rule: अब सिर्फ एक साल की नौकरी पर ग्रेच्युटी, गिग-संविदा कर्मियों को क्या लाभ? जानें सब

नियमों के बावजूद बाजार में बिक रहे उत्पाद
एफएसएसएआई ने पाया कि आदेश के बावजूद कई ब्रांड अभी भी ओआरएस नाम का उपयोग कर नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। यह प्रैक्टिस उपभोक्ताओं को भ्रमित करती है, क्योंकि वे इन पेय पदार्थों को असली ओआरएस समझकर खरीद लेते हैं।


क्यों बढ़ाई गई कड़ाई?
असली ओआरएस विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा तय फॉर्मूले के अनुसार बनाया जाता है। लेकिन कई कंपनियां अपने फ्लेवर्ड ड्रिंक्स को ओआरएस बताकर बेच रही थीं, जो हाइड्रेशन हेतु सुरक्षित मेडिकल-ग्रेड ओआरएस का विकल्प नहीं हैं।

ये भी पढ़ें:- Forex Reserve: विदेशी मुद्रा भंडार 5.5 अरब डॉलर बढ़कर $692.5 अरब पर, रिजर्व बैंक ने जारी किए आंकड़े

एफएसएसएआई ने यह भी स्पष्ट किया कि जुलाई 2022 और फरवरी 2024 में जारी वे पुराने निर्देश, जिनमें कुछ शर्तों के साथ ओआरएस शब्द के उपयोग की अनुमति दी गई थी, अब पूरी तरह वापस ले लिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed