फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   from maruti suzuki to bajaj auto, sales down in September month too

सितंबर में गिरी वाहनों की बिक्री, मारुति से लेकर बजाज तक ने दिए सुस्ती के संकेत

Tue, 01 Oct 2019 07:14 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 01 Oct 2019 07:14 PM IST
सार

  • विभिन्न कंपनियों के आंकड़ों से सितंबर में भी मिले सुस्ती के संकेत
  • 1,22,640 वाहन बेचे मारुति ने पिछले महीने के 1,62,290 के मुकाबले
  • 26.7 फीसदी की गिरावट रही कंपनी की घरेलू बिक्री में

विज्ञापन
from maruti suzuki to bajaj auto, sales down in September month too
- फोटो : Social

विस्तार

सितंबर के बिक्री के आंकड़ों से वाहन क्षेत्र में सुस्ती जारी रहने के संकेत मिले हैं। देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया की बिक्री सितंबर में 24.4 फीसदी घटकर 1,22,640 इकाई रह गई। पिछले साल की समान अवधि में उसने 1,62,290 वाहन बेचे थे। कंपनी ने एक बयान में कहा कि सितंबर में कंपनी की घरेलू बिक्री 26.7 फीसदी घटकर 1,12,500 इकाई रही, जबकि सितंबर, 2018 में यह आंकड़ा 1,53,550 रहा था। 

विज्ञापन


इसी तरह, पिछले महीने ऑल्टो और वैगन आर जैसी मिनी कारों की बिक्री 42.6 फीसदी गिरकर 20,085 इकाई रही। सितंबर, 2018 में यह आंकड़ा 34,971 इकाई रहा था। वहीं, स्विफ्ट, सेलेरियो, इग्निस, बलेनो और डिजायर जैसी कॉम्पैक्ट कारों की बिक्री 22.7 फीसदी घटकर 57,179 इकाई रह गई। आलोच्य अवधि में कंपनी की मिड-साइज सेडान सियाज की बिक्री 6,246 इकाइयों से गिरकर 1,715 इकाई रह गई। वहीं, यूटिलिटी वाहन सेगमेंट में विटारा ब्रेजा, एस क्रॉस और अर्टिगा की बिक्री मामूली गिरकर 21,526 इकाई रही। सितंबर, 2018 में यह आंकड़ा 21,639 इकाई रहा था। कंपनी का निर्यात भी 17.8 फीसदी घटा है। 

विज्ञापन

महिंद्रा और टोयोटा की बिक्री घटी  

महिंद्रा एंड महिंद्रा की बिक्री सितंबर में 21 फीसदी घटकर 43,343 इकाई रह गई। सितंबर, 2018 में कंपनी ने 55,022 वाहन बेचे थे। आलोच्य महीने में कंपनी की घरेलू बिक्री 21 फीसदी कम होकर 51,268 के मुकाबले 40,692 इकाई रही। यात्री वाहन सेगमेंट में बिक्री 33 फीसदी घटकर 14,333 इकाई रही। सिंतबर, 2018 में यह आंकड़ा 21,411 इकाई रहा था। उधर, टोयोटा किर्लोस्कर मोटर की बिक्री भी सितंबर में 16.56 फीसदी घटकर 10,911 इकाई रह गई। पिछले साल के समान महीने में कंपनी ने 13,078 वाहन बेचे थे। इस दौरान उसकी घरेलू बिक्री भी 18 फीसदी घटकर 12,512 के मुकाबले 10,203 इकाई रह गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बजाज ऑटो-अशोक लीलैंड में भी गिरावट

बजाज ऑटो की कुल बिक्री सितंबर में 20 फीसदी कम होकर 4,02,035 इकाई रह गई। पिछले साल इसी महीने में उसने 5,02,009 वाहन बेचे थे। आलोच्य महीने में कंपनी की घरेलू बिक्री 31 फीसदी घटकर 2,15,501 वाहन रही। सितंबर, 2018 में यह आंकड़ा 3,11,503 इकाई रहा था। इस दौरान उसकी कुल मोटरसाइकिल बिक्री 22 फीसदी घटकर 4,30,939 के मुकाबले 3,36,730 इकाई रही। उधर, अशोक लीलैंड की वाणिज्यिक वाहनों की कुल बिक्री भी सितंबर में 55 फीसदी कम होकर 8,780 इकाई रह गई। सिंतबर, 2018 में कंपनी ने 19,374 वाणिज्यिक वाहन बेचे थे। इस दौरान कंपनी की घरेलू बिक्री भी 56.57 फीसदी घटकर 18,078 के मुकाबले 7,851 इकाई रह गई।

2,608 हेक्टर बिके, बुकिंग फिर से शुरू 

एमजी मोटर इंडिया ने सितंबर में अपनी एसयूवी हेक्टर की 2,608 इकाइयों की खुदरा बिक्री की। कंपनी ने मंगलवार को एक बयान में कहा कि उसने 29 सितंबर से हेक्टर की बुकिंग फिर से शुरू कर दी है। वह इसका उत्पादन बढ़ाने की योजना बना रही है। वैश्विक और स्थानीय कलपुर्जे आपूर्तिकर्ताओं की ओर से आपूर्ति बढ़ने के साथ वह नवंबर से दूसरे चरण का परिचालन शुरू कर रही है। इसके लिए वह करीब 500 लोगों की प्रत्यक्ष भर्ती करेगी। बुकिंग फिर से शुरू करने के बाद एमजी मोटर ने हेक्टर की कीमतों में 2.5 फीसदी तक का इजाफा किया है। कीमतों में वृद्धि के बाद हेक्टर की शुरुआती कीमत अब 12.48 लाख रुपये हो गई है, जबकि पहले इसकी शुरुआती कीमत 12.18 लाख रुपये थी। कंपनी की वेबसाइट और डीलरशिप पर 50,000 रुपये में हेक्टर की बुकिंग की जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed