फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Foxconn adds $1 billion to investment in giant Apple India plant

Foxconn: फॉक्सकॉन भारत में एपल के उत्पाद बनाने के लिए और एक अरब डॉलर का करेगा निवेश, बंगलूरू में है प्लांट

Wed, 13 Dec 2023 06:04 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 13 Dec 2023 06:04 PM IST
सार

फॉक्सकॉन के नए निवेश की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया है कि फॉक्सकॉन के संयंत्र में एपल के डिवाइसेस को विकसित करने की अतिरिक्त क्षमता होगी, इन डिवाइसेस में संभवत: आईफोन भी शामिल होगा।

विज्ञापन
Foxconn adds $1 billion to investment in giant Apple India plant
फॉक्सकॉन का भारत में निवेश - फोटो : Social Media

विस्तार

फॉक्सकॉन टेक्नोलॉजी ग्रुप ने भारत में अपने नाए जा रहे अपने एक संयंत्र में कम से कम एक बिलियन डॉलर का निवेश करने की मंजूरी हासिल कर ली है। इस संयंत्र में एपल के उत्पाद तैयार किए जाएंगे। यह संयंत्र चीन से अलग एक हब बनाने की कंपनी के लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्थापित किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
मीडिया रिपोर्ट्स में मामले की जानकारी रखने वाले लोगों के हवाले से बताया गया है कि दुनिया की सबसे बड़ी आईफोन असेंबलर ने बेंगलुरु हवाई अड्डे के पास 300 एकड़ की साइट के लिए पहले निर्धारित 1.6 अरब डॉलर के अलावा उक्त राशि को खर्च करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन


मामले की जानकारी रखने वाले लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फॉक्सकॉन के संयंत्र में एपल के डिवाइसेस को विकसित करने की अतिरिक्त क्षमता होगी, इन डिवाइसेस में संभवत: आईफोन भी शामिल होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाल ही में अनुमोदित खर्च के अलावे ताइवानी फर्म ने संयंत्र की स्थापना के लिए लगभग 2.7 अरब डॉलर अलग रखे हैं जो कंपनी को भारत में कंपनी को अपनी विनिर्माण क्षमताओं का केंद्र बिंदु स्थापित करने में मदद करेगी। बता दें कि हाल के दिनों में फॉक्सकॉन और उसके जैसी अन्य कंपनियां चीन दूर अपनी क्षमताओं के विस्तार की योजना पर कर रही हैं क्योंकि चीन आर्थिक मंदी में फंसा हुआ है और अमेरिका के साथ भी उसका तनाव चल रहा है।

एपल की सबसे महत्वपूर्ण विनिर्माण साझेदार फॉक्सकॉन ने इस साल कम से कम एक बार संयंत्र के लिए बजट में इजाफा किया है। यह अभियान कंपनी की ओर से 2023 की शुरुआत में कर्नाटक के दक्षिणी तकनीकी केंद्र में स्थित परिसर में सिर्फ 700 मिलियन डॉलर का निवेश करने की योजना के साथ शुरू हुआ।


हालांकि नए निवेश का बड़ा हिस्सा एपल के उत्पाद तैयार करने पर खर्च किया जाएगा, लेकिन कयास इस बात के भी लगाए जा रहे हैं कि फॉक्सकॉन इलेक्ट्रिक वाहन से जुड़े उपकरणों व अन्य घटकों को बनाने के उद्देश्य से धन और संयंत्र के एक हिस्से का उपयोग कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed