Q2 Results: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के तिमाही नतीजे घोषित, जियो के मुनाफे में 4518 करोड़ की वृद्धि
RJIO Q2 Results: कंपनी का मार्जिन 90 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 51% हो गया, जून तिमाही में यह 50.1% था। सितंबर तिमाही में रिलायंस जियो का रेवेन्यू पिछली तिमाही की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 22,521 करोड़ रुपये रहा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रिलायंस इंडस्ट्रीज की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के दूसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए गए हैं। बीती तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 4,518 करोड़ रुपये की वृद्धि दर्ज की गई है। पिछली तिमाही (अप्रैल से जून) के मुकाबले प्रॉफिट में चार फीसदी से अधिक का उछाल है। कंपनी का मार्जिन 90 बेसिस प्वाइंट बढ़कर 51% हो गया, जून तिमाही में यह 50.1% था। सितंबर तिमाही में रिलायंस जियो का रेवेन्यू पिछली तिमाही की तुलना में मामूली बढ़त के साथ 22,521 करोड़ रुपये रहा। यह जून तिमाही में अर्जित राजस्व 21,873 करोड़ रुपये से तीन प्रतिशत ज्यादा है। एबिटा की बात करें तो इस तिमाही में यह 11,489 करोड़ रुपये रहा, जो जून तिमाही के आंकड़े 10,964 करोड़ से 4.8% अधिक है।
वित्त वर्ष 2022-23 के दूसरी तिमाही के नतीजों के मुख्य बिंदु
- रिलायंस का कंसोलिडेटिड राजस्व 32.4% (YoY) उछलकर ₹253,497 करोड़ ($31.2 बिलियन) रहा
- रिलायंस का तिमाही कंसोलिडेटिड EBITDA 14.5% (YoY) बढ़कर ₹34,663 करोड़ ($4.3 बिलियन) पर जा पहुंचा
- रिलायंस रिटेल ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ तिमाही EBITDA दर्ज किया, यह 47.1% (YoY) बढ़कर ₹4,286 करोड़ ($527 मिलियन) रहा
- Jio प्लेटफॉर्म्स ने भी अब तक का सबसे अच्छा तिमाही EBITDA दर्ज किया। यह 29.2% (YoY) उछलकर ₹12,011 करोड़ ($1.5 बिलियन) पर जा पहुंचा
- तेल और गैस व्यवसाय का तिमाही का EBITDA लगभग 200% बढ़ा
- तेल और गैस व्यवसाय में कन्सॉलिडेटेड शुद्ध लाभ ₹15,512 करोड़ ($1.9 बिलियन) रहा, जो (YoY) 0.2% ज़्यादा है
- प्रति शेयर आय ₹20.2 रही, जो 3.3% कम हुई है
- रिलायंस का निर्यात ₹86,382 करोड़ रहा ($10.6 billion), जो 57.5% ज़्यादा है
- जियो प्लेटफॉर्म्स का ऑपरेटिंग राजस्व (net of GST) ₹ 24,275 करोड़ ($3.0 बिलियन) रहा, ये (Y-o-Y) 22.7% की वृद्धि है जिसका प्रमुख कारण ARPU में बढ़ोतरी है
- जियो प्लेटफॉर्म्स का EBITDA मार्जिन 49.5% रहा, इसमें 250 bps (Y-o-Y) की वृद्धि हुई है। इस वृद्धि का कारण ARPU में बढ़ोतरी हुई
- जियो प्लेटफॉर्म्स का तिमाही का शुद्ध लाभ ₹4,729 करोड़ ($581 मिलियन) रहा जो 26.9% (YoY) ज्यादा है
- रिलायंस जियो का ARPU ₹177.2 प्रति माह रहा। ARPU में वार्षित आधार पर 23.5% की अच्छी-खासी वृद्धि देखी गई
- इस तिमाही रिलायंस जियो ने 77 लाख नेट सब्सक्राइबर जोड़े, जबकि ग्रोस सब्सक्राइबर में 3 करोड़ 27 लाख की मजबूत वृद्धि देखने को मिली। 30 सितंबर 2022 तक कुल ग्राहक आधार 42 करोड़ 76 लाख रहा
- रिलायंस जियो नेटवर्क पर प्रति यूजर प्रति माह औसत डेटा खपत 22.2 जीबी और प्रति यूजर वॉयस कॉलिंग 969 मिनट रही। कुल डेटा ट्रैफिक 22.7% बढ़कर 28.2 अरब जीबी दर्ज किया गया। जबकि वॉयस ट्रैफिक साल-दर-साल 12.3% बढ़कर 1.23 ट्रिलियन मिनट पर जा पहुंचा।
रिलायंस वित्तीय इकाई को अलग करेगी
इस बीच उद्योगपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लि. ने शुक्रवार को कहा कि वह अपनी वित्तीय सेवा इकाई को अलग करेगी। उसे जियो फाइनेंशियल सर्विसेज नाम से शेयर बाजारों में सूचीबद्ध कराया जाएगा। कंपनी ने बयान में कहा कि रिलायंस के शेयरधारकों को कंपनी के प्रत्येक शेयर के बदले जियो फाइनेंशियल सर्विसेज (जेएफएस) का एक शेयर दिया जाएगा।