Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fortune Richest List Mukesh Ambani loan Indian news Updates in Hindi

फॉर्च्यून लिस्ट: दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय, सत्या नडेला-पिचाई भी शामिल

Thu, 14 Nov 2024 09:08 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: निर्मल कांत Updated Thu, 14 Nov 2024 09:08 PM IST
सार

फॉर्च्यून मैगजीन लिस्ट में दुनिया के 100 ताकतवर उद्योगपतियों में मुकेश अंबानी इकलौते भारतीय हैं। सूची में सत्या नडेला और सुंदर पिचाई भी शामिल हैं।

विज्ञापन
Fortune Richest List Mukesh Ambani loan Indian news Updates in Hindi
मुकेश अंबानी, सत्या नाडेला, सुंदर पिचाई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी दुनिया के 100 ताकतवर कारोबारियों में शामिल हैं। अंबानी 'फॉर्च्यून मैगजीन' के पावरफुल बिजनेसमैन 2024 की सूची में शामिल होने वाले अकेले भारतीय हैं। इसमें भारतीय मूल के अन्य छह लोग भी शामिल हैं, जो विदेश में बसे हैं। ये लोग बड़े व्यवसायों के संस्थापक, मुख्य कार्यकारी और नवप्रवर्तक हैं।
विज्ञापन


फॉर्च्यून की सूची में 12वें स्थान पर अंबानी
फॉर्च्यून ने हाल ही में इस सूची को जारी किया है। इसमें अंबानी को 12वें स्थान पर रखा गया है। फॉर्ब्स के मुताबिक, अंबानी एशिया और भारत के सबसे अमीर शख्स हैं, जिनकी कुल संपत्ति करीब 7.6 लाख करोड़ रुपये (98 अरब डॉलर) है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) 13 नवंबर 2024 तक 16.96 लाख करोड़ है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पेट्रोकेमिकल्स, रिटेल, एंटरटेनमेंट, टेलीकॉम और अन्य क्षेत्रों में काम कर रही है।
विज्ञापन


अंबानी परिवार का व्यापार साम्राज्य
अंबानी परिवार अगली पीढ़ी को अपने व्यापार साम्राज्य का उत्तराधिकारी बनाने की दिशा में काम कर रहा है। उनके बड़े बेटे आकाश अंबानी रिलायंस जियो के चेयरमैन हैं। छोटे बेटे अनंत अंबानी उर्जा क्षेत्र में काम कर रहे हैं। जबकि बेटी ईशा अंबानी रियालंस रिटेल का नेतृत्व कर रही हैं। रिलायंस रिटेल ने 14 नवंबर को अपने फैशन स्टोर केंद्रों को अस्थायी रूप से बंद करने का एलान किया। देशभर में कुल 33 फैशन स्टोर केंद्र हैं। हालांकि, यह केवल अस्थायी रूप से बंद हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवंबर के अंत तक रिलायंस रिटेल 20 से ज्यादा स्टोर बंद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस स्थान पर कौन अमीर कारोबारी
दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी एलन मस्क पहले तो एनवीडिया के सीईओ जेन्सेन हुआंग दूसरे नंबर पर काबिज हैं। सत्या नडेला तीसरे, वॉरेन बफे चौथे और जेमी डीमन 5वें पायदान पर हैं। टिम कुक को सूची में 6वां स्थान मिला है। मार्क जुकरबर्ग 7वें और सैम अल्टमन 8वें सबसे पावरफुल बिजनेसमैन हैं। मैरी बारा और सुंदर पिचाई क्रमश: 9वें और 10वें स्थान पर हैं। 11वें पायदान पर अमेजन के जेफ बेजोस हैं।

संबंधित वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed