{"_id":"65572c56df253e375b0d82dd","slug":"former-karnataka-cm-kumaraswamy-pays-rs-68-526-fine-for-stealing-power-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Karnataka: कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बिजली चोरी के आरोपों के बाद भरा फाइन, चुकाने पड़े 68,526 रुपये","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Karnataka: कर्नाटक के पूर्व सीएम कुमारस्वामी ने बिजली चोरी के आरोपों के बाद भरा फाइन, चुकाने पड़े 68,526 रुपये
Fri, 17 Nov 2023 02:38 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 17 Nov 2023 02:38 PM IST
सार
Karnataka: जद (एस) की राज्य इकाई के अध्यक्ष ने जुर्माने की राशि की गणना के तरीके का विरोध किया और कहा कि कुमारस्वामी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में खामियां हैं।
विज्ञापन
एचडी कुमारस्वामी।
- फोटो : Social Media
विस्तार
कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि उन्होंने दीपावली के दौरान अपने जेपी नगर स्थित आवास को रोशन करने के लिए अवैध कनेक्शन के जरिये बिजली जलाने के एवज में 68,526 रुपये का जुर्माना भरा है। हालांकि, जद (एस) की राज्य इकाई के अध्यक्ष ने जुर्माने की राशि की गणना के तरीके का विरोध किया और कहा कि कुमारस्वामी के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी में खामियां हैं। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के बेटे कुमारस्वामी ने आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ मुखर होने के कारण उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
बेंगलुरु इलेक्ट्रिसिटी सप्लाई कंपनी लिमिटेड (बेस्कॉम) सतर्कता पुलिस थाने के सहायक कार्यकारी अभियंता को लिखे पत्र में कुमारस्वामी ने अपने कर्मचारियों द्वारा काम पर रखे गए बिजली ठेकेदार को दोषी ठहराया, जिसने परीक्षण के उद्देश्य से एक तार खींचा और उसे सीधे उनके घर के सामने बिजली के खंभे से जोड़ दिया।
विज्ञापन