फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forex reserves decline by 1.425 billion USD this week on a dip in currency assets

गिरावट: देश के विदेशी मुद्रा भंडार में तेजी पर लगा ब्रेक, इस सप्ताह आई 1.425 अरब डॉलर की कमी

Sat, 05 Mar 2022 11:30 AM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Sat, 05 Mar 2022 11:30 AM IST
सार

Forex Reserves Decline By 1.425 Billion Dollar: भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से साझा की गई जानकारी के मुताबिक, 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में ेदेश का विदेशी मुद्रा भंडार 1.425 बिलियन डॉलर घटकर 631.527 बिलियन डॉलर रह गया। इससे पिछले सप्ताह में इसमें तेजी आई थी। 

विज्ञापन
Forex reserves decline by 1.425 billion USD this week on a dip in currency assets
फॉरेक्स - फोटो : pixabay

विस्तार

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में 1.425 बिलियन डॉलर घटकर 631.527 बिलियन डॉलर रह गया। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की ओर से यह जानकारी साझा की गई। गौरतलब है कि बीते कुछ हफ्तों से इसमें लगातार कमी देखने को मिल रही थी, जिस पर 18 फरवरी को समाप्त हुए सप्ताह में ब्रेक लगा था और विदेशी मुद्रा भंडार 2.762 अरब डॉलर बढ़कर 632.952 बिलियन डॉलर पर पहुंच गया था।
विज्ञापन


गिरावट की ये रही बड़ी वजह
आरबीआई द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार विदेशी मुद्रा भंडार में गिरावट, विदेशी मुद्रा परिसंपत्तियों (एफसीए) के घटने के कारण आई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान एफसीए 2.228 अरब डॉलर घटकर 564.832 अरब डॉलर पर आ गईं। जबकि, अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास जमा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) 12.2 करोड़ डॉलर घटकर 19.04 अरब डॉलर रह गया। आईएमएफ में रखे देश का मुद्रा भंडार 3.4 करोड़ डॉलर घटकर 5.187 अरब डॉलर हो गया। हालांकि, 25 फरवरी को समाप्त सप्ताह में देश के स्वर्ण भंडार में उछाल दर्ज किया गया और यह 95.8 मिलियन डॉलर बढ़कर 42.467 अरब डॉलर हो गया। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed