फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Forbes India Rich List 2020 Mukesh Ambani on top from thirteen years know the richest person of India

फोर्ब्स ने जारी की सबसे अमीर भारतीयों की सूची, लगातार 13वें साल पहले स्थान पर मुकेश अंबानी

Thu, 08 Oct 2020 02:04 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Thu, 08 Oct 2020 02:04 PM IST
विज्ञापन
Forbes India Rich List 2020 Mukesh Ambani on top from thirteen years know the richest person of India
मुकेश अंबानी - फोटो : TWITTER

फोर्ब्स ने साल 2020 के 100 सबसे अमीर भारतीयों की सूची (इंडिया रिच लिस्ट 2020) जारी कर दी है। इस सूची में कई नाम पहली बार शामिल हुए हैं। टॉप 100 अमीरों की संपत्ति में 2019 के मुकाबले 14 फीसदी यानी 517.5 अरब डॉलर का इजाफा हुआ है। 

विज्ञापन


लगातार 13वें साल पहले स्थान पर अंबानी
रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) के चेयरमैन मुकेश अंबानी लगातार 13वें साल भारत के सबसे अमीर शख्स बने हुए हैं। मुकेश अंबानी 88.7 अरब डॉलर संपत्ति के मालिक हैं। मालूम हो कि हाल ही में रिलायंस समूह की जियो प्लेटफॉर्म्स और रिलायंस रिटेल में कई वैश्विक कंपनियों ने निवेश किया था, जिससे उनकी संपत्ति में इजाफा हुआ है। 
विज्ञापन


अंबानी के बाद ये हैं सबसे अमीर सख्स

  • सूची में दूसरे स्थान पर अदाणी समूह के संस्थापक एवं अध्यक्ष गौतम अडाणी हैं, जिनकी संपत्ति 25.2 अरब डॉलर है। 
  • तीसरा स्थान एचसीएल टेक्नोलॉजी के संस्थापक शिव नाडार को मिला है। नाडर की संपत्ति 20.4 अरब डॉलर है। 
  • वहीं चौथे नंबर पर डी मार्ट के मालिक राधाकिशन दमानी हैं, जो 15.4 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 
  • पांचवें पायदान पर हिंदुजा ब्रदर्स का नाम शामिल है। हिंदुजा ब्रदर्स की संपत्ति 12.8 अरब डॉलर है। 
  • छठे नंबर पर 11.5 अरब डॉलर की संपत्ति के साथ सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया के मालिक साइरस पूनावाला हैं। 
  • पालोनजी मिस्त्री को सातवां स्थान मिला है। उनकी नेट वर्थ 11.4 अरब डॉलर है।
  • कोटक महिंद्रा बैंक के प्रबंध निदेशक और अरबपति भारतीय बैंकर उदय कोटक आठवें स्थान पर हैं और वे 11.3 अरब डॉलर की संपत्ति के मालिक हैं। 
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सूची में नौवा स्थान गोदरेज फैमिली को मिला है, जिनकी संपत्ति 11 अरब डॉलर है।  
  • 10वें नंबर में स्टील उत्पादक कंपनी आर्सेलर मित्तल के सीईओ और चेयरमैन लक्ष्मी मित्तल हैं। इनकी संपत्ति 10.3 अरब डॉलर है।  

शीर्ष 100 अमीरों में सिर्फ तीन महिलाएं शामिल
फोर्ब्स की इंडिया रिच लिस्ट 2020 के शीर्ष 100 अमीरों में केवल तीन महिलाएं ही शामिल हैं। ओपी जिंदल समूह की सावित्री जिंदल 19वें स्थान पर हैं, जिनकी संपत्ति 6.6 अरब डॉलर है। बायोकॉन की किरन मजूमदार शॉ हैं की नेट वेल्थ 4.6 अरब डॉलर है और वे 27वें स्थान पर हैं। वहीं तीन अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ यूएसवी की लीना तिवारी 47वें स्थान पर हैं। 

सूची में पहली बार शामिल हुए ये कारोबारी
गौरतलब है कि कोरोना काल में एक ओर जहां लोगों को नुकसान हुआ है, वहीं कई अरबपति से भी हैं जिनकी संपत्ति बढ़ी है और फोर्ब्स की सूची में पहली बार उनका नाम शामिल हुआ है। नौकरी डॉट कॉम की पेरेंट कंपनी इंफो ऐज इंडिया लिमिटेड के संस्थापक संजीव भीकचंदानी समेत देश के कुल नौ कारोबारी पहली बार इस सूची में शामिल हुए हैं। संजीव 68वें स्थान पर हैं और उनकी संपत्ति 2.1 अरब डॉलर है। इनके अलावा रिलैक्सो फुटवेयर के रमेश कुमार और मुकुंद लाल दुआ, जेरोधा ब्रोकिंग के नितिन और निखिल कामथ, जीआरटी ज्वेलर्स के जी राजेंद्र, विनाती ऑर्गेनिक्स के विनोद सराफ, आरती इंडस्ट्रीज    के चंद्रकांत एंड राजेंद्र गोगोई, आईपीसीए लैबोरेट्रीज के प्रेमचंद्र गोधा, एसआरएफ के अरुण भारत राम और हटसन एग्रो प्रोडक्ट्स के आरजी चंद्रर्मोगन भी फोर्ब्स की लिस्ट में शामिल हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed