फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Focus on making trade agreements with countries with complementary economies rather than competition- Goyal

UK: 'प्रतिस्पर्धा के बजाय पूरक अर्थव्यवस्था वाले देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर फोकस', पीयूष गोयल का बयान

Thu, 19 Jun 2025 10:30 PM IST
पवन पांडेय बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: पवन पांडेय Updated Thu, 19 Jun 2025 10:30 PM IST
सार

Trade Agreements: केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने लंदन के विज्ञान संग्रहालय में ब्रिटेन-भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर आयोजित एक सत्र को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- हमारा ध्यान विकसित देशों के साथ मजबूत व्यापार समझौते करने पर है।

विज्ञापन
Focus on making trade agreements with countries with complementary economies rather than competition- Goyal
पीयूष गोयल, वाणिज्य और उद्योग मंत्री - फोटो : X @PiyushGoyal

विस्तार

भारत के वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को कहा कि भारत उन देशों के साथ व्यापार वार्ता कर रहा है, जिनके साथ उसकी सीधी प्रतिस्पर्धा नहीं है, बल्कि जिनकी अर्थव्यवस्थाएं पूरक बन सकती हैं। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने विज्ञान संग्रहालय में ब्रिटेन-भारत विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार सहयोग पर आयोजित एक सत्र को संबोधित करते हुए व्यापार समझौतों से खुलने वाले द्विपक्षीय और व्यापक वैश्विक अवसरों का उल्लेख किया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - FTA: भारत दे सकता है यूके की अर्थव्यवस्था को रफ्तार, पीयूष गोयल ने कहा- व्यापार समझौते से मजबूत होंगे रिश्ते
विज्ञापन


मंत्री ने FTA और EFTA का किया उल्लेख
उन्होंने कहा, हमारा ध्यान विकसित देशों के साथ मजबूत व्यापार समझौते करने पर है। उन्होंने अपने संबोधन में ब्रिटेन-भारत मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) के साथ ऑस्ट्रेलिया, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (ईएफटीए) के साथ किए गए व्यापार समझौतों का भी उल्लेख किया। गोयल ने कहा कि 15 साल पहले जब उनकी पार्टी की सरकार सत्ता में नहीं आई थी, तब भारत प्रतिस्पर्धी देशों के साथ व्यापार समझौते करने पर अधिक ध्यान केंद्रित कर रहा था। उन्होंने कहा, यह वाकई में मूर्खतापूर्ण है, क्योंकि यह मेरे बाजार को मेरे प्रति्स्पिपधयों के लिए खोल रहा है, जिनमें से कई अब चीन की बी टीम बन गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इंडिया ग्लोबल फोरम को किया संबोधित
इससे पहले केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया ग्लोबल फोरम में अपने संबोधन कहा कि वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया संकटों और चुनौतियों से भरी है। फिर भी भारत स्थिरता, तेज विकास के दौर में है।


यह भी पढ़ें - Swiss Banks: स्विस बैंकों में तीन गुना बढ़ा भारतीयों का पैसा, ग्राहकों की जमा राशि में 11 फीसदी का उछाल

दो दिवसीय ब्रिटेन दौर पर पीयूष गोयल 
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल दो दिवसीय ब्रिटेन दौर पर हैं। वहां उन्होंने ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नंदी से मुलाकात की। इसे लेकर उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी दी और कहा कि लिसा नंदी के साथ अच्छी चर्चा हुई।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed