फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   India can give impetus to UK's economy, Piyush Goyal said - trade agreement will strengthen relations

FTA: भारत दे सकता है यूके की अर्थव्यवस्था को रफ्तार, पीयूष गोयल ने कहा- व्यापार समझौते से मजबूत होंगे रिश्ते

Thu, 19 Jun 2025 12:59 PM IST
रिया दुबे बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रिया दुबे Updated Thu, 19 Jun 2025 12:59 PM IST
सार

वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि वैश्विक अस्थिरता के बावजूद भारत यूके की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि भारतीय यूके जाकर वहां की अर्थव्यवस्था में मूल्य जोड़ते हैं। मुक्त व्यापार समझौते से दोनों देशों के रिश्तों और मजबूत होंगे। 
 

विज्ञापन
India can give impetus to UK's economy, Piyush Goyal said - trade agreement will strengthen relations
पीयूष गोयल - फोटो : PTI

विस्तार

वैश्विक अनिश्चितता के बीच भारत यूनाइटेड किंगडम की अर्थव्यवस्था को तेजी से बढ़ने में मदद कर सकता है। केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने इंडिया ग्लोबल फोरम में यह टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि इस समय पूरी दुनिया संकटों और चुनौतियों से भरी है। फिर भी भारत स्थिरता, तेज विकास के दौर में है। यहां के लोग अपने शांत स्वभाव के कारण पूरे विश्वभर में जाने जाते हैं।  चार करोड़ भारतीय विश्व के अलग-अलग देशों में रहते हैं, जिन्हें उनकी प्रतिभा और कौशल के लिए पहचाना जाता है। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें: फ्रांस से समझौता: भारत में बनेगा फाल्कन 2000 जेट, रिलायंस इन्फ्रा की दसॉ के साथ ऐतिहासिक करार; नागपुर बनेगा हब

विज्ञापन

भारतीय यूके की अर्थव्यवस्था में मूल्य जोड़ते हैं

उद्योग मंत्री ने यूके और भारत के मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि इसे मुफ्त में दिए जाने वाला कहा न्यायपूर्ण नहीं है, भारतीय यूके में जाकर वहां की अर्थव्यवस्था में मूल्य जोड़ने का काम करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एफटीए की चर्चा तीन वर्षों से चल रही थी

मंत्री ने कहा कि ऐसा नहीं है कि एफटीए का फैसला इस बार नई सरकार के आने के बाद उठाया गया है। पिछले तीन वर्षों से इस पर चर्चा चल रही थी। एफटीए के तहत भारत 90 प्रतिशत ब्रिटिश वस्तुओं पर आयात शुल्क कम करेगा, जिसमें 85 प्रतिशत दस वर्ष की अवधि में पूरी तरह से शुल्क मुक्त हो जाएंगे। इसके बदले में ब्रिटेन ने भारत के कुछ उत्पादों पर टैरिफ को कम करने पर सहमति जताई है। इससे 99 प्रतिशत भारतीय वस्तुओं पर कोई शुल्क नहीं लगेगा। 

मंत्री ने ब्रिटेन मंत्री लिसा नंदी से की मुलाकात

पीयूष गोयल दो दिवसीय यूके दौर पर हैं। वहां उन्होंने ब्रिटेन की संस्कृति, मीडिया और खेल मंत्री लिसा नंदी से मुलाकात की । गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इस बैठक से संबंधित पोस्ट किया। उन्होंने कहा कि लीसा नंदी के साथ अच्छी चर्चा हुई। दो महान लोकतंत्रों के बीच द्विपक्षीय सहयोग बढ़ाने के लिए अधिक अवसरों की खोज की। हमारे जीवंत द्विपक्षीय संबंधों के एक आवश्यक स्तंभ, अधिक सांस्कृतिक सहयोग और रचनात्मक अदान-प्रदान के लिए रास्ते तलाशे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed