{"_id":"641d6382844fa22d660d8107","slug":"fm-proposes-panel-to-look-into-issues-related-to-govt-employees-pension-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Finance Bill: सरकारी कर्मियों के पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए बनेगी समिति, बोलीं वित्त मंत्री","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
Finance Bill: सरकारी कर्मियों के पेंशन से जुड़े मुद्दों पर विचार के लिए बनेगी समिति, बोलीं वित्त मंत्री
Fri, 24 Mar 2023 02:21 PM IST
कुमार विवेक
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कुमार विवेक
Updated Fri, 24 Mar 2023 02:21 PM IST
सार
Finance Bill 2023: वित्त विधेयक 2023 को लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करते हुए मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक विदेश दौरों के दौरान क्रेडिट कार्ड से हुए भुगतान के उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत नहीं आने के मसले को देखेगा।
विज्ञापन
Nirmala Sitharaman
- फोटो : Sansad TV
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को सरकारी कर्मचारियों के लिए पेंशन से संबंधित मुद्दों पर गौर करने और राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने का दृष्टिकोण विकसित करने के लिए एक समिति गठित करने का प्रस्ताव दिया है।
विज्ञापन
वित्त विधेयक 2023 को लोकसभा में चर्चा और पारित कराने के लिए पेश करते हुए मंत्री ने कहा कि रिजर्व बैंक विदेश दौरों के दौरान क्रेडिट कार्ड से हुए भुगतान के उदारीकृत प्रेषण योजना (एलआरएस) के तहत नहीं आने के मसले को देखेगा।
विज्ञापन
समिति पेंशन से जुड़ा नया दृष्टिकोण तैयार करेगी
सीतारमण ने कहा कि इस बात के अभ्यावेदन मिले हैं कि सरकारी कर्मचारियों के लिए राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली में सुधार की जरूरत है। उन्होंने कहा, मैं पेंशन के इस मुद्दे पर गौर करने और आम नागरिकों की रक्षा के लिए राजकोषीय विवेक बनाए रखते हुए कर्मचारियों की जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्त सचिव के नेतृत्व में एक समिति गठित करने का प्रस्ताव रखती हूं।' इस दृष्टिकोण को केंद्र और राज्य दोनों सरकारों को अपनाने के लिए डिजाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा कि यह संज्ञान में आया है कि क्रेडिट कार्ड के माध्यम से विदेशी दौरों के लिए भुगतान एलआरएस के तहत नहीं लिया जा रहा है। ऐसे में इस तरह के भुगतान स्त्रोतों पर कर संग्रह नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा, 'रिजर्व बैंक से कहा गया है कि वह विदेशी दौरों के दौरान क्रेडिट कार्ड से भुगतान को एलआरएस और स्रोत पर कर संग्रह के दायरे में लाए। बता दें कि शुक्रवार को सदन की कार्यवाही के दौरान विपक्षी सदस्य सदन के बीचोंबीच आकर अदाणी समूह की कंपनियों के खिलाफ आरोपों की संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) से जांच कराने की मांग करते हुए नारेबाजी कर रहे थे।