फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   flights from hindon airport in ghaziabad to commence from april end, know all details

अप्रैल के अंत से शुरू होगी हिंडन एयरपोर्ट से इन शहरों के लिए उड़ानें, जानें सारी डिटेल्स

Tue, 19 Mar 2019 07:20 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Tue, 19 Mar 2019 07:20 PM IST
विज्ञापन
flights from hindon airport in ghaziabad to commence from april end, know all details

दिल्ली-एनसीआर में रहने वाले लोगों को जल्द ही दूसरा हवाई अड्डा मिलने जा रहा है। अप्रैल महीने के अंत से गाजियाबाद में बने हिंडन हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाएंगी। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हवाई अड्डे का उद्घाटन कुछ दिन पहले ही किया था। 

विज्ञापन

यहां के नागरिकों को मिलेगा फायदा

इस हवाई अड्डे से उड़ानें शुरू हो जाने के बाद सबसे ज्यादा फायदा गाजियाबाद, पूर्वी दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, मेरठ, बुलंदशहर के नागरिकों को मिलेगा, जो अभी तक फ्लाइट पकड़ने के लिए दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे जाना पड़ता था। इससे उन्हें फ्लाइट के समय से करीब दो घंटे पहले निकलना पड़ता था। 

विज्ञापन

हवाई अड्डे पर बचा है यह काम

फिलहाल हवाई अड्डे पर सुरक्षा उपकरण लग रहे हैं। इस टर्मिनल पर यात्रियों की सुविधा के लिए आठ चेक-इन काउंटर, चार जांच बूथ, दो आगमन स्थल और 90 गाड़ियों को खड़ा करने के लिए पार्किंग की सुविधा उपलब्ध होगी। प्रति घंटे ट्रमिनल पर 300 यात्रियों की आवाजाही की सुविधा होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

flights from hindon airport in ghaziabad to commence from april end, know all details

इतना होगा किराया

यहां से जो उड़ानें होंगी वो केंद्र सरकार  की उड़ान स्कीम के अंतगर्त आएंगी। इसलिए यहां पर प्रति व्यक्ति फ्लाइट का किराया  2500 रुपये प्रति घंटे की दर से लगेगा। जिन कंपनियों को यहां से  उड़ान संचालन करने की अनुमति मिली है उनमें इंडिगो एयरलाइन, हेरिटेज एविएशन, गोड़ावत एयरलाइन और टर्बो एयरलाइंस शामिल हैं। 

यहां के लिए मिलेंगी फ्लाइट्स

पिथौड़ागढ़ (उत्तराखंड)
नाशिक (महाराष्ट्र).
कन्नूर (केरल)
फैजाबाद (उत्तर प्रदेश)
हुबली (कर्नाटक)
शिमला (हिमाचल प्रदेश)
कालाबुर्गी (गुलबर्ग, कर्नाटक)
जामनगर (गुजरात) 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed