Flexi Fare: करंट रिजर्वेशन कराने वालों को मिलेगी 10 फीसदी छूट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय रेलवे ने ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए किराए में 10 फीसदी छूट का फैसला किया है। लेकिन यह छूट केवल उन्ही लोगों को मिलेगी जो चार्ट बनने के बाद करंट रिजर्वेशन कराएंगे। किराए में यह छूट केवल सर्ज फेयर (बढ़े हुए किराए) पर मिलेगी, ऑरिजनल बेस फेयर में यह नहीं मिलेगी।
गौरतलब है कि रेलवे बोर्ड ने सितंबर में राजधानी, शताब्दी और दूरंतो ट्रेनों में फ्लेक्सी फेयर सिस्टम लागू कर दिया था। इस सिस्टम के तहत पहली 10 फीसदी सीटों पर तो मूल किराया ही लिया जाएगा लेकिन इन सीटों के फुल होते ही अगली 10 फीसदी सीटों के लिए 10 फीसदी किराया ज्यादा देना होगा।
इस तरह से 10-10 फीसदी के अनुपात में 10 फीसदी किराया तब तक बढ़ता जाएगा, जब तक यह 50 फीसदी तक न पहुंच जाए। इस तरह से ट्रेन के आधे पैसेंजर्स को तो पचास फीसदी अधिक किराया देना ही होगा।
टिकट बुकिंग के नियमों के किए ये बदलाव
रेलवे ने यात्री किराया ढांचा में कुछ बदलाव किया है। कुछ सेक्शन पर फ्लैक्सी चार्ज खत्म कर दिया गया है। अगर आप नई दिल्ली-अजमेर शताब्दी ट्रेन में जयपुर से अजमेर या अजमेर से जयपुर के लिए टिकट लेते हैं तो फ्लैक्सी फेयर में छूट दी जाएगी।
इसी तरह मैसूर-चैन्नई शताब्दी ट्रेन में भी मैसूर से बंगलूरू के यात्रा के लिए फ्लैक्सी फेयर नहीं लगेगा। इसके साथ ही यात्रा किराये में भी कमी की गई है। जयपुर-अजमेर का किराया अब 355 रुपये की जगह 300 रुपया लिया जाएगा। वहीं जयपुर और किशनगंज का यात्रा किराया 330 की जगह 300 रुपये लिया जाएगा।
अजमेर और जयपुर के बीच यात्रा टिकट 400 रुपये की जगह 300 रुपये का होगा। किशनगंज और जयपुर के बीच का किराया अब 375 की जगह 300 रुपये लिए जाएगा। इसी तरह मैसूर-चैन्नई शताब्दी में बंगलूरू से मैसूर का यात्रा टिकट 440 की जगह 300 रुपया लिया जाएगा।