फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fiscal deficit touches 31.1 pc of annual target at end-August

Fiscal deficit: अगस्त के अंत तक राजकोषीय घाटा वार्षिक लक्ष्य के 31.1 प्रतिशत तक पहुंचा 

Thu, 30 Sep 2021 05:53 PM IST
Amit Mandal पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: Amit Mandal Updated Thu, 30 Sep 2021 05:53 PM IST
सार

चालू वित्त वर्ष में घाटे का आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा। तब यह अनुमान के 109.3 प्रतिशत तक बढ़ गया था।

विज्ञापन
Fiscal deficit touches 31.1 pc of annual target at end-August
राजकोषीय घाटा - फोटो : social media

विस्तार

लेखा महानियंत्रक (सीजीए) द्वारा गुरुवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, अगस्त के अंत में सरकार का राजकोषीय घाटा 4.68 लाख करोड़ रुपये या बजट अनुमान का 31.1 प्रतिशत रहा।
विज्ञापन


चालू वित्त वर्ष में घाटे का आंकड़ा पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में काफी बेहतर रहा। तब यह अनुमान के 109.3 प्रतिशत तक बढ़ गया था। खास तौर पर कोविड-19 महामारी से निपटने के लिए खर्च में उछाल के कारण ऐसा हुआ था।
विज्ञापन


सीजीए ने कहा कि कुल मिलाकर, राजकोषीय घाटा या व्यय और राजस्व के बीच का अंतर अगस्त के अंत में 4,68,009 करोड़ रुपये रहा। चालू वित्त वर्ष के लिए सरकार ने जीडीपी का 6.8 फीसदी या 15,06,812 करोड़ रुपये घाटे का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, अगस्त 2021 तक केंद्र सरकार की कुल प्राप्तियां 8.08 लाख करोड़ रुपये या इसी बजट अनुमान का 40.9 प्रतिशत थी। पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान कुल प्राप्तियां 2020-21 के बीई का 16.8 प्रतिशत थीं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed