फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   FinMin invites bids for FSNL privatisation know full details here

तैयारी: इस कंपनी में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही सरकार, वित्त मंत्रालय की ओर से बोलियां आमंत्रित

Thu, 31 Mar 2022 04:17 PM IST
दीपक चतुर्वेदी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीपक चतुर्वेदी Updated Thu, 31 Mar 2022 04:17 PM IST
सार

एमएसटीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी फैरो स्क्रैन निगन लिमिटेड (एफएसएनएल) में केंद्र अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बोलियां आमंत्रित कीं। एमएसटीसी की अनुषंगी एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था। एफएसएनएल की रणनीतिक बिक्री 2022-23 में पूरी होने कीउम्मीद है। 

विज्ञापन
FinMin invites bids for FSNL privatisation know full details here
वित्त मंत्रालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार एक और बड़ी कंपनी में अपनी हिस्सेदारी बेचने जा रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, एमएसटीसी लिमिटेड की अनुषंगी कंपनी फैरो स्क्रैन निगन लिमिटेड (एफएसएनएल) में केंद्र अपनी पूरी हिस्सेदारी बेच रही है। इसके लिए वित्त मंत्रालय की ओर से गुरुवार को बोलियां आमंत्रित कीं। 

विज्ञापन


ईओआई पांच मई तक जमा होंगे
रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके लिए रुचि पत्र (ईओआई) जमा करने की अंतिम तारीख पांच मई निर्धारित की गई है। निवेश एवं लोक संपत्ति प्रबंधन विभाग (दीपम) ने कहा कि भारत सरकार प्रबंधन नियंत्रण के हस्तांतरण के साथ रणनीतिक बिक्री के जरिये एमएसटीसी लिमिटेड की 100 प्रतिशत अनुषंगी कंपनी फेरो स्क्रैप निगम लिमिटेड (एफएसएनएल) का विनिवेश करने जा रही है। बीडीओ इंडिया एलएलपी प्रस्तावित विनिवेश के लिए लेन-देन सलाहकार के रूप में काम कर रही है। एमएसटीसी की अनुषंगी एफएसएनएल का गठन 1979 में हुआ था। एफएसएनएल की रणनीतिक बिक्री 2022-23 में पूरी होने कीउम्मीद है। सरकार ने 2022-23 में सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों के विनिवेश से 65,000 करोड़ रुपये जुटाने का लक्ष्य रखा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed