फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry will not impose disaster cess on GST: sources

जीएसटी पर आपदा उपकर नहीं लगाएगा वित्त मंत्रालय: सूत्र

Sun, 24 May 2020 05:58 AM IST
श्रीधर मिश्रा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 24 May 2020 05:58 AM IST
विज्ञापन
Finance Ministry will not impose disaster cess on GST: sources
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (फाइल फोटो) - फोटो : Amar Ujala
सूत्रों की मानें तो वित्त मंत्रालय जीएसटी पर आपदा उपकर (डिजास्टर सेस) नहीं लगाएगा, क्योंकि कोरोना संकट के बीच कम बिक्री और घटती मांग से कारोबार प्रभावित हो रहा है। पहले ऐसी खबरें आईं थीं कि केंद्र सरकार पिछले साल जून में केरल की तरफ से लगाए गए बाढ़ उपकर की तर्ज पर इस बार जीएसटी पर आपदा उपकर लगाने पर विचार कर रही है।
विज्ञापन


वित्त मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि कोविड-19 महामारी के दौरान वर्तमान आर्थिक परिदृश्य में, किसी भी तरह का आपदा उपकर का प्रस्ताव स्वयं किसी विपदा से कम नहीं होगा। यह स्थिति को और बिगाड़ेगा क्योंकि बिक्री पहले ही बहुत कम हो चुकी है और उद्योग मांग और श्रम चुनौतियों के गहरे संकट का सामना कर रहे हैं। ऐसे में आपदा उपकर जैसा कोई भी कदम उपभोक्ताओं की भावना को आहत कर सकता है जिससे बाजार कमजोर हो सकता है। इसके अलावा किसी अन्य देश ने भी इस तरह का कोई कदम नहीं उठाया है। 
विज्ञापन


इससे पहले कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने ट्वीट करते हुए लिखा था, "अब जब आरबीआई भी मानती है कि इस साल विकास नकारात्मक रहेगा, ऐसे में जीएसअी पर आपदा उपकर के बारे में सोचना भी दूसरी आपदा होगी।"­­ 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed