फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Ministry Rs 72,961 crore as additional tax received by states from Centre, UP gets the highest

वित्ति मंत्रालय: केंद्र से राज्यों को मिले अतिरिक्त कर के हिस्से के रूप में 72,961 करोड़, यूपी को सबसे अधिक

Sun, 24 Dec 2023 06:37 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 24 Dec 2023 06:37 AM IST
सार

वित्त मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को ये रकम आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर सामाजिक कल्याण के कार्यों और बुनियादी ढांचा विकास के लिए जारी की गई है। नियमों के अनुसार, राज्यों के केंद्रीय भंडार से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है।

विज्ञापन
Finance Ministry Rs 72,961 crore as additional tax received by states from Centre, UP gets the highest
वित्त मंत्रालय - फोटो : social media

विस्तार

केंद्र ने राज्यों को अतिरिक्त कर हिस्से के रूप में कुल 72,961.21 करोड़ रुपये जारी किये हैं। इसमें उत्तर प्रदेश को सबसे अधिक 13,088.51 करोड़ रुपये मिले हैं। केंद्र और पश्चिम बंगाल में केंद्रीय करों के हिस्से के बकाए को लेकर प.बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की थी।

विज्ञापन


वित्त मंत्रालय ने बताया कि राज्यों को ये रकम आगामी त्योहारों और नए साल के मद्देनजर सामाजिक कल्याण के कार्यों और बुनियादी ढांचा विकास के लिए जारी की गई है। नियमों के अनुसार, राज्यों के केंद्रीय भंडार से मिलने वाले टैक्स का हस्तांतरण 14 किस्तों में होता है। 11 किस्तें 11 महीने तक हर महीने जारी की जाती हैं, जबकि 3 किस्त मार्च में जारी होती है।
विज्ञापन


यूपी के अलावा बिहार को सात हजार से ऊपर मिली कीमत
मंत्रालय ने कहा कि अतिरिक्त किस्त 10 जनवरी, 2024 को राज्यों को देय कर हस्तांतरण और इस साल 11 दिसंबर को जारी 72,961.21 करोड़ के अतिरिक्त है। यूपी के अलावा बिहार को 7,338 करोड़, मप्र को 5,727.44, प.बंगाल को 5,488.88, महाराष्ट्र को 4,608.96, राजस्थान को 4,396.64 और ओडिशा को 3303.69 करोड़ का भुगतान किया गया है। वहीं, सबसे कम सिक्किम को 283 करोड़ रुपये दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed