फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Finance Minister Nirmala Sitharaman said Indian economy will not be affected by any global developments

बजट बाद चर्चा: सीतारमण ने कहा- किसी भी वैश्विक घटनाक्रम से प्रभावित नहीं होगी भारतीय अर्थव्यवस्था

Mon, 07 Feb 2022 06:26 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली। Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 07 Feb 2022 06:26 AM IST
सार

सीतारमण ने कहा, आरबीआई और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। हमने भारत सरकार के समक्ष 2012-13 और 2013- 14 में आए पिछले संकट से सबक सीखा है।

विज्ञापन
Finance Minister Nirmala Sitharaman said Indian economy will not be affected by any global developments
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण - फोटो : पीटीआई

विस्तार

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भारत वैश्विक घटनाक्रमों की वजह से उत्पन्न किसी भी स्थिति से निपटने में सक्षम है। इन घटनाक्रमों में अमेरिकी केंद्रीय बैंक की ओर से नरम मौद्रिक रुख को वापस लेना भी शामिल है। इसका भारतीय अर्थव्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

विज्ञापन


सीतारमण ने रविवार को उद्योग मंडल फिक्की के साथ बजट बाद चर्चा में कहा कि सरकार अर्थव्यवस्था को वैश्विक घटनाक्रमों से प्रभावित नहीं होने देगी। कॉरपोरेट जगत अर्थव्यवस्था में सुधार का लाभ उठाकर निवेश बढ़ाए। हम ऐसे मोड़ पर है, जब अर्थव्यवस्था का सुधार स्पष्ट है इसकी वजह से भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था बनेगा यह रुख अगले वित्त वर्ष में भी जारी रहेगा। महामारी के बाद दुनिया में बदलाव आया है और उद्योग को यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत इस बार 'बस' में सवार होने से चूके। वैश्विक वित्तीय संकट के समय भारत ने ऐसा अवसर गंवा दिया था। 
विज्ञापन


वैश्विक महंगाई पर भी नजर
सीतारमण ने कहा, आरबीआई और सरकार मिलकर काम कर रहे हैं। हमने भारत सरकार के समक्ष 2012-13 और 2013- 14 में आए पिछले संकट से सबक सीखा है। हमारी वैश्विक रणनीतिक घटनाक्रमों पर नजर है। फेडरल रिजर्व के निर्णय और साथ ही वैश्विक महंगाई दबाव को हम देख रहे हैं। इन चीजों पर हमारी निगाह है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने पर विचार
सीतारमण ने कहा कि वैश्विक स्तर पर ईंधन की बढ़ती कीमतें 'चिंता' का विषय हैं। ऐसे में जीएसटी परिषद की अगली बैठक में विमान ईंधन (एटीएफ) को जीएसटी के दायरे में लाने पर चर्चा करेगा। एसोचेम के साथ बजट बाद चर्चा में कहा कि एटीएफ को जीएसटी में शामिल करने के बारे में अंतिम फैसला परिषद लेगी। यह केवल केंद्र के हाथ में नहीं है। 


स्पाइसजेट के संस्थापक अजय सिंह के एटीएफ को जीएसटी के दायरे में लाने के विचार पर सीतारमण ने कहा कि निश्चित ही केवल एयरलाइन के लिए ही नहीं बल्कि ईंधन की बढ़ती वैश्विक कीमतें हम सभी के लिए चिंता का विषय है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed