वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल: धनतेरस और दिवाली के दौरान सोने की मांग बढ़ी, अब शादियों के मौसम में क्या उम्मीद?
- वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान सोने की मांग बेहतर हुई। इस दौरान पूरे भारत के रिटेलर्स ने अधिक फुटफॉल और बिक्री की जानकारी दी है।
- सोने की कम कीमतों और आगामी शादियों के मौसम की वजह से भारत में आभूषणों की मांग को और बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें
वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि धनतेरस और दिवाली जैसे त्योहारों के दौरान सोने की मांग अच्छी रही है। काउंसिल ने बताया है कि पूरे भारत के रिटेलर्स ने अधिक फुटफॉल और बिक्री की जानकाी दी है।काउंसिल ने अपनी रिपोर्ट में बाजार के फीडबैक कहा हवाला देकर बताया है कि देश के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़े पैमाने पर खरीदारी हुई है। जिसमें सोने के आभूषण और सिक्कों की अच्छी मांग देखने को मिली है। इसमें पांच ग्राम के सिक्कों की खास डिमांड रही। रिटेलर्स का कहना है कि त्योहारों पर सोने की मांग सालाना आधार पर 15 से 25 प्रतिशत बढ़ी है, जबकि वॉल्यूम बड़े पैमाने पर सपाट रहा।
रिपोर्ट के अनुसार त्योहारों पर आभूषणों की बिक्री एक साल पहले से मुकाबले बेहतर रही, जिसे ग्राहकों की संख्या में हुई वृद्धि से समर्थन मिला है। इस साल के त्योहारों के दौरान औसत कीमतें पिछले साल के त्योहारों के दौरान की तुलना में लगभग 10 प्रतिशत अधिक थीं। इससे पहले अक्तूबर में मांग में नरमी दर्ज की गई। सालाना आधार पर कीमतों में 17% का इजाफा दर्ज किया गया था। कुल मिलाकर रिटेलर्स के अनुमान बताते हैं कि वैल्यू के हिसाब से डिमांड में 15 प्रतिशत-25 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। सोने की कम कीमतों और आगामी शादियों के सीजन को देखते हुए देश में आभूषणों की मांग बढ़ने की उम्मीद है।
हल्के वजन के आभूषणों की खरीदारी पर रिपोर्ट में क्या?
रिपोर्ट के अनुसार त्योहारों में खरीदारी में ग्राहकों ने हल्के वजन के आभूषणों को चुना है। जिसमें प्रमोशनल ऑफर और हल्के वजन में नई डिजाइन ने खरीदारी को काफी मदद मिली है। काउंसिल द्वारा लिए गए रिटलेर्स के फीडबैक से पता चलता है कि, रिटेलर्स की कुल बिक्री में पुराने सोने के एक्सचेज का हिस्सा 40 से 60 प्रतिशत रहा, जबकि कुछ कीमतों में नरमी की वजह से भी गिरावट की वजह से बिक्री बढ़ी।
गोल्ड ईटीएफ के बारे में रिपोर्ट में क्या बताया गया?
काउंसिल की रिपोर्ट के अनुसार अक्तूबर में लगातार पांचवें महीने भारत में गोल्ड ईटीएफ में सकारात्मक नेट इनफ्लो दर्ज किया गया। यह इनफ्लो दर्शाता है कि सोने की कीमतों में गिरावट के बाद भी निवेशकों का विश्वास बना हुआ है। काउंसिल के अनुसार निवेशकों कीमतों में आई गिरावट का अवसर के रूप में देखा है।
शादियों में आभूषणों मांग पर डब्ल्यूजीसी ने क्या कहा?
रिपोर्ट में कहा गया है, कि सोने की कम कीमतों और आगामी शादियों के मौसम की वजह से भारत में आभूषणों की मांग को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है, लेकिन कीमतें भविष्य में बढ़ती है, तो खरीदारी पर असर पड़ने की संभावना है। वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल के अनुसार फिलहाल सोने की कीमतों आई नरमी की वजह से शादियों की मांग को समर्थन मिलना चाहिए। वहीं निवेशकों की मांग स्थिर रहने की उम्मीद है।
सोने के आयात पर क्या अपडेट?
रिपोर्ट के अनुसार सितंबर के कम लेवल से अक्टूबर में सोने का इंपोर्ट तेजी से बढ़ा और छह महीने में सबसे अधिक रहा है। सोने की कम कीमतों के बीच त्योहारों के लिए रीस्टॉकिंग की वजह से यह रिकवरी हुई। वैल्यू के हिसाब से, इंपोर्ट 5.51 बिलियन डॉलर रहा, जो महीने-दर-महीने तीन गुना से अधिक था, लेकिन साल-दर-साल 63 प्रतिशत कम रहा। कुल इंपोर्ट वॉल्यूम लगभग 70 टन होने का अनुमान है, जबकि सितंबर में यह 23 टन और एक साल पहले 128 टन था।
अक्तूबर में रिकवरी के बावजूद इंपोर्ट में सीज़नल बढ़ोतरी कम रही। इस साल सितंबर और अक्तूबर के दौरान कुल आयात लगभग 93 टन होने का अनुमान है, जो 2021-25 के इसी समय के लगभग 180 टन के औसत से काफी कम है। कुल मिलाकर जनवरी-अक्तूबर 2026 के दौरान ऑफिशियल सोने के आयात में 47.36 बिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल की तुलना में 6 प्रतिशत कम है, जबकि ग्रॉस वॉल्यूम लगभग 470 टन होने का अनुमान है, जो पिछले साल की तुलना में लगभग 14 प्रतिशत कम है।
