फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Fada Report Passenger vehicle sales cross 3.93 lakh due to strong demand for SUV

फाडा: SUV की मजबूत मांग से यात्री वाहन बिक्री 3.93 लाख के पार, सभी प्रकार के वाहनों की बिक्री जनवरी में बढ़ी

Wed, 14 Feb 2024 05:35 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Wed, 14 Feb 2024 05:35 AM IST
सार

सिंघानिया ने कहा कि रिकॉर्ड बिक्री के बावजूद यात्री वाहनों की इन्वेंट्री गंभीर चिंता का विषय है, जो 50-55 दिन है। वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने और भविष्य में ‘अत्यधिक आपूर्ति’ के मुद्दों से बचने के लिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Fada Report Passenger vehicle sales cross 3.93 lakh due to strong demand for SUV
SUV - फोटो : Volvo

विस्तार

देश में स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल (एसयूवी) की मजबूत मांग के दम पर जनवरी, 2024 में यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गई। फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) की ओर से मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, यात्री वाहनों (पीवी) की बिक्री पिछले महीने सालाना आधार पर 13 फीसदी बढ़कर 3,93,250 इकाई पहुंच गई। जनवरी, 2023 में खुदरा बाजार में कुल 3,47,086 यात्री वाहन बिके थे।

विज्ञापन

आंकड़ों के मुताबिक, सभी प्रकार के वाहनों की कुल खुदरा बिक्री जनवरी में सालाना अधार पर 15 फीसदी बढ़कर 21,27,653 इकाई पहुंच गई। जनवरी, 2023 में कुल 18,49,691 वाहन बिके थे। फाडा के अध्यक्ष मनीष राज सिंघानिया ने बताया कि वाहनों के नए मॉडल पेश होने, अधिक उपलब्धता, प्रभावी मार्केटिंग, ग्राहकों के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम और शादियों के मौजूदा सीजन में एसयूवी की मजबूत मांग से पीवी की बिक्री में तेजी देखने को मिली है।

विज्ञापन

पीवी की इन्वेंट्री चिंता का विषय
सिंघानिया ने कहा कि रिकॉर्ड बिक्री के बावजूद यात्री वाहनों की इन्वेंट्री गंभीर चिंता का विषय है, जो 50-55 दिन है। वास्तविक बाजार की मांग के साथ बेहतर तालमेल बैठाने और भविष्य में ‘अत्यधिक आपूर्ति’ के मुद्दों से बचने के लिए मूल उपकरण निर्माताओं (ओईएम) से उत्पादन को लेकर फिर से विचार-विमर्श करने की जरूरत है। ओईएम को निरंतर सफलता और समग्र बाजार स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए रणनीतिक उत्पादन योजना के साथ नवाचार को संतुलित करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंद्रा पोर्ट और गढ़ी हरसरू से भी अब आयात हो सकेंगे नए वाहन, सरकार ने दी मंजूरी
सरकार ने मुंद्रा पोर्ट और गढ़ी हरसरू इनलैंड कंटेनर डिपो (आईसीडी) के जरिये भी नए वाहनों के आयात की मंजूरी दे दी है। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में यह जानकारी दी है। दो नए टर्मिनलों के जुड़ने के साथ नए वाहनों के आयात की अनुमति देने वाले बंदरगाहों और आईसीडी की संख्या बढ़कर 18 हो गई है। गढ़ी हरसरू आईसीडी गुरुग्राम के पास है। 18 सीमा शुल्क बंदरगाहों में नौ समुद्री पोर्ट (न्हावा शेवा, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, एन्नोर, कोचीन, कट्टुपल्ली, एपीएम टर्मिनल पिपावाव, कृष्णापत्तनम, विशाखापत्तनम, मुंद्रा) शामिल हैं। तीन हवाईअड्डे (मुंबई एयर कार्गो कॉम्प्लेक्स, दिल्ली एयर कार्गो, चेन्नई हवाईअड्डा) और चार आईसीडी (तलेगांव, तुगलकाबाद, फरीदाबाद और गढ़ी हरसरू) भी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed