फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Estimated business of Rs 3.5 lakh crore in Diwali hope raised by sale of cosmetics on Roop Chaturdashi

CAIT: दिवाली में 3.5 लाख करोड़ के कारोबार का अनुमान, रूप चतुर्दशी पर सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री से जगी उम्मीद

Sun, 12 Nov 2023 06:29 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Sun, 12 Nov 2023 06:29 AM IST
सार

दिवाली उत्सव के मुख्य पर्व दीपावली के दिन रविवार को फल और फूल बाजार में 5,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। कमल, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, मोगरा, कनेर, गोदावरी और चमेली जैसे फूलों की अधिक बिक्री हुई। 

विज्ञापन
Estimated business of Rs 3.5 lakh crore in Diwali hope raised by sale of cosmetics on Roop Chaturdashi
CAIT - फोटो : social media

विस्तार

देशभर में रूप चतुर्दशी पर 15,000 करोड़ रुपये के ब्रांडेड और गैर ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधनों की बिक्री होने का अनुमान है। कहा जा रहा है कि दिल्ली में ही 1,000 करोड़ रुपये के कॉस्मेटिक्स की बिक्री हुई। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) के अनुसार, दिवाली के सीजन में 3.5 लाख करोड़ से अधिक का कारोबार होने का अनुमान है।

विज्ञापन

कैट ने रूप चतुर्दशी पर ब्रांडेड और गैर-ब्रांडेड सौंदर्य प्रसाधनों के लिए 15,000 करोड़ रुपये की बिक्री का अनुमान जताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल अभियान के बाद मिट्टी के दीयों, भगवान की मूर्तियों, वंदनवार, शुभ चित्रों, कृत्रिम फूलों की लड़ियों और देवी लक्ष्मी के पैरों के प्रतीकों की बिक्री में लगभग 2,000 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। दिल्ली में यह आंकड़ा 200 करोड़ रुपये का बताया गया है। दिवाली उत्सव के मुख्य पर्व दीपावली के दिन रविवार को फल और फूल बाजार में 5,000 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है। कमल, गुलाब, गेंदा, रजनीगंधा, मोगरा, कनेर, गोदावरी और चमेली जैसे फूलों की अधिक बिक्री हुई। 

विज्ञापन

पेमेंट उपकरणों की भी होने लगी पूजा
कैट की ज्योतिष और वैदिक समिति के अध्यक्ष आचार्य दुर्गेश तारे ने बताया कि दीपावली पर देशभर के व्यापारी अपनी दुकान, प्रतिष्ठान, शोरूम और गोदाम में लक्ष्मी पूजन करेंगे। टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के चलते दिवाली पूजा में बायोमेट्रिक मशीन, पेमेंट उपकरण, मोबाइल से लगने वाले ईयर फोन की भी पूजा होने लगी है। श्री गणेश, श्री लक्ष्मी, श्री कुबेर, श्री हनुमान के संग लैपटॉप, कंप्यूटर, प्रिंटर की भी पूजा की जाने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed