मई में 12.66 लाख नए लोगों को मिली नौकरी: ESIC
कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ESIC) ने मई माह में कुल 12.66 नए रोजगार का सृजन किया, जो कि अप्रैल के मुकाबले ज्यादा है। इस डाटा को सितंबर 2017 से लगातार सीएफओ जारी कर रहा है। रोजगार की गिरती दर के बीच यह डाटा महत्वपूर्ण माना जाता है।
1.49 करोड़ लोग ईएसआईसी में अंशधारक
राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) के अनुसार वित्त वर्ष 2018-19 में करीब 1.49 करोड़ अंशधारक ईएसआईसी से जुड़े हुए थे। अप्रैल में कुल 11.15 लाख लोगों को रोजगार मिला था। एनएसओ हमेशा ही समय-समय पर ईएसआईसी, ईपीएफओ और पीएफआरडीए से जुड़े अंशधारकों का डाटा जारी करता रहा है। यह डाटा अप्रैल 2018 से जारी हो रहा है, जिसमें सितंबर 2017 से आकंड़ा लिया गया है।
सितंबर 2017 से लेकर के मार्च 2018 तक कुल 83.32 लाख लोग ईएसआईसी से जुड़े थे।
ईपीएफओ में 9.86 लाख
डाटा के अनुसार ईपीएफओ ने मई माह में कुल 9.86 नए अंशधारकों को जोड़ा, जो कि अप्रैल के मुकाबले थोड़ा कम है। अप्रैल में कुल 10.15 लाख नए अंशधारक जुड़े थे। 2018-19 में कुल 61.12 लोग ईपीएफओ से जुड़े थे। वहीं सितंबर 2017 से मार्च 2018 तक 15.52 लाख लोग जुड़े थे।