फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ESIC payroll data says more than 12 lakh new jobs created in December

ESIC पेरोल डाटा में हुआ खुलासा, दिसंबर में पैदा हुईं 12.67 लाख नई नौकरियां

Wed, 26 Feb 2020 10:03 AM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Wed, 26 Feb 2020 10:03 AM IST
सार

दिसंबर, 2019 में लगभग 12.67 लाख नई नौकरियां पैदा हुईं, जबकि पिछले महीने यह आंकड़ा 14.59 लाख रहा था। 

विज्ञापन
ESIC payroll data says more than 12 lakh new jobs created in December

विस्तार

कर्मचारी राज्य बीमा निगम (ईएसआईसी) की पेरोल डाटा में यह बात सामने आई है। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) द्वारा जारी रिपोर्ट में कहा गया कि वित्त वर्ष 2018-19 के दौरान ईएसआईसी में कुल खाताधारकों की संख्या बढ़कर 1.49 करोड़ के स्तर पर पहुंच गई।

विज्ञापन

सितंबर 2017 से दिसंबर 2019 में जुड़े 3.50 करोड़ नए खाताधारक 

रिपोर्ट के मुताबिक, सितंबर, 2017 से दिसंबर, 2019 के दौरान ईएसआईसी योजना से 3.50 करोड़ नए खाताधारक जुड़े। एनएसओ की रिपोर्ट ईएसआईसी की विभिन्न सामाजिक सुरक्ष योजनाओं, सेवानिवृत्ति कोष संस्था ईपीएफओ और पेंशन कोष विनियामक व विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के नए खाताधारकों के पेरोल डाटा पर आधारित है। तीनों संस्थानों का पेरोल डाटा या नए खाताधारकों का ब्योरा अप्रैल, 2018 से जारी किया जा रहा है, जिसमें सितंबर, 2017 के बाद की अवधि शामिल की गई थी। रिपोर्ट बताती है कि सितंबर, 2017 से मार्च, 2018 के दौरान कुल नए 83.35 लाख नए नामांकन हुए थे।

विज्ञापन

विभिन्न स्रोतों से मिलते हैं खाताधारकों के आंकड़े 

रिपोर्ट कहती है कि खाताधारकों के आंकड़े विभिन्न स्रोतों से मिलते हैं, इसलिए इनके नामांकन में अंतर हो सकता है। एनएसओ ने कहा कि रिपोर्ट औपचारिक क्षेत्र में रोजगार के विभिन्न पहलुओं को उजागर करती है और यह रोजगार का सटीक आंकड़ा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ईपीएफओ में 10.08 लाख नए नामांकन

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) में दिसंबर, 2019 में कुल 10.08 लाख नए नामांकन हुए, जबकि नवंबर में यह आंकड़ा 10.09 लाख रहा था। वित्त वर्ष 2018-19 में ईपीएफओ द्वारा चलाई जा रही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में कुल 61.12 नए खाताधारक जुड़े। इसी प्रकार सितंबर, 2017- मार्च, 2018 के दौरान 15.52 लाख नए नामांकन हुए थे। नए आंकड़े से पता चलता है कि सितंबर, 2017-दिसंबर, 2019 के दौरान ईपीएफ योजना से 3.12 करोड़ नए खाताधारक जुड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed