फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ESI Data: 17.8 lakh new workers enrolled under ESI Scheme in October

ESI: अक्तूबर में ईएसआई से जुड़ने वाले 17.8 लाख नए श्रमिकों में 40 ट्रांसजेंडर, जानें आंकड़ों में और क्या खास

Wed, 18 Dec 2024 05:40 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Wed, 18 Dec 2024 05:40 PM IST
सार

ESI Data: सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2024 में 21,588 नए प्रतिष्ठान ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में आए, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पिछले साल यानी अक्तूबर 2023 की तुलना में इस वर्ष अक्तूबर महीने में ईएसआई के तहत प्रतिशत अधिक पंजीकरण हुए। आइए जानते हैं श्रम मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों से और क्या सामने आया।

विज्ञापन
ESI Data: 17.8 lakh new workers enrolled under ESI Scheme in October
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : i stock

विस्तार

अक्तूबर महीने में ईएसआई योजना के तहत 17.80 लाख नए कर्मचारी जोड़े गए, इनमें 42 ट्रांसजेंडर हैं। श्रम और रोजगार मंत्री की ओर से बुधवार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों में यह जानकारी सामने आई। कर्मचारी राज्य बीमा (ईएसआई) योजना एक सामाजिक सुरक्षा कार्यक्रम है जो कर्मचारियों और उनके परिवारों को अलग-अलग तरह के लाभ प्रदान करता है।

विज्ञापन


सरकार की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2024 में 21,588 नए प्रतिष्ठान ईएसआई योजना के सामाजिक सुरक्षा दायरे में आए, जिससे अधिक श्रमिकों के लिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित हुई है। पिछले साल यानी अक्तूबर 2023 की तुलना में इस वर्ष अक्तूबर महीने में ईएसआई के तहत प्रतिशत अधिक पंजीकरण हुए।
विज्ञापन


आंकड़ों से पता चलता है कि अक्तूबर महीने में ईएसआई से जोड़े गए कुल 17.80 लाख कर्मचारियों में से, 8.50 लाख कर्मचारी यानी कुल पंजीकरण का लगभग 47.75 प्रतिशत, 25 वर्ष तक की आयु वर्ग के हैं। आंकड़ों के अनुसार अक्तूबर 2024 में 3.52 लाख महिला सदस्यों का भी ईएसआई में नामांकन हुआ। इस महीने 42 ट्रांसजेंडर कर्मचारी भी ईएसआई से जुड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed