फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Epigamia co-founder Rohan Mirchandani passes away due to heart attack

Rohan Mirchandani: एपिगैमिया के सह संस्थापक रोहन मीरचंदानी का निधन; 42 साल की उम्र में हार्ट अटैक से हुई मौत

Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
शिव शुक्ला बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शुक्ला Updated Sun, 22 Dec 2024 05:55 PM IST
सार

रोहन मीरचंदानी एनएसयू स्टर्न एंड वार्टन स्कूल से स्नातक थे। उन्होंने साल 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की नींव रखी थी। ड्रम्स फूड इंटरनेशनल योगर्ट ब्रांड एपिगैमिया की पैरेंट कंपनी है। 

विज्ञापन
Epigamia co-founder Rohan Mirchandani passes away due to heart attack
रोहन मीरचंदानी की मौत। - फोटो : linkedin

विस्तार

देश के प्रमुख यौगर्ट ब्रांड एपिगैमिया (Epigamia) के सह संस्थापक रोहन मीरचंदानी का हृदय गति रुकने के कारण निधन हो गया। वे 42 वर्ष के थे। उनकी मौत के बारे में एपिगैमिया की पैरेंट कंपनी ड्रम्स फूड इंटरनेशनल ने जानकारी दी है।बता दें कि इस कंपनी में बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी निवेश कर रखा है। 

विज्ञापन


ड्रम्स फूड इंटरनेशनल ने अपने बयान में कहा कि एपिगैमिया परिवार में हम सभी इस क्षति पर गहरा शोक मनाएंगे। रोहन हमारे गुरु, मित्र और लीडर थे। हम उनके सपने को ताकत और जोश के साथ आगे बढ़ाने के अपने दृढ़ संकल्प पर कायम हैं। रोहन के विचार और मूल्य हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे। ड्रम्स फूड ने आधिकारिक बयान में यह भी कहा कि हम उनके द्वारा रखी गई नींव का सम्मान करने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं और यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका सपना फलता-फूलता रहे।
विज्ञापन


जारी आधिकारिक बयान में यह भी बताया गया है कि एपिगैमिया का संचालन अब कंपनी के सीओओ और संस्थापक सदस्य अंकुर गोयल  और सह-संस्थापक और निदेशक उदय ठक्कर द्वारा निदेशक मंडल के पूर्ण समर्थन के साथ प्रबंधित किया जाएगा, इस निदेशक मंडल में रोहन का परिवार, राज मीरचंदानी और प्रमुख निवेशक, वर्लिनवेस्ट और डीएसजी कंज्यूमर पार्टनर्स शामिल हैं। अंकुर गोयल और उदय ठक्कर ने भी बयान में कहा है कि रोहन हमारे गुरु, मित्र और लीडर थे। हम उनके दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि रोहन मीरचंदानी एनएसयू स्टर्न एंड वार्टन स्कूल से स्नातक थे। उन्होंने साल 2013 में ड्रम्स फूड इंटरनेशनल की नींव रखी थी। ड्रम्स फूड इंटरनेशनल योगर्ट ब्रांड एपिगैमिया की पैरेंट कंपनी है। ड्रम्स फूड इंटरनेशनल के उत्पाद इस समय 30 शहरों में 20,000 से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं कंपनी 2025-26 तक मध्य पूर्व में विस्तार की भी योजना बना रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed