फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EPFO Alert: Services to Remain Suspended from June 26 to 30; Check Offline Ways to Track PF Balance

EPFO Alert: 26 से 30 जून तक काम नहीं करेगा ईपीएफओ का पोर्टल, जानें पीएफ क्लेम और पासबुक पर क्या होगा असर

Fri, 26 Jun 2026 01:59 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 26 Jun 2026 01:59 PM IST
सार

ईपीएफओ का मेंबर पोर्टल और उमंग एप 26 से 30 जून तक बंद रहेगा। जानें इस दौरान अपना पीएफ बैलेंस ऑफलाइन कैसे चेक करें और किन सेवाओं पर असर पड़ेगा। पूरी जानकारी के लिए अभी पढ़ें।

विज्ञापन
EPFO Alert: Services to Remain Suspended from June 26 to 30; Check Offline Ways to Track PF Balance
पीएफ खाताधारक ध्यान दें। - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के करोड़ों खाताधारकों के लिए एक अहम खबर है। ईपीएफओ का मेंबर पोर्टल, एंप्लॉयर पोर्टल और उमंग एप 26 जून से 30 जून तक अस्थायी रूप से काम नहीं करेंगे। सिस्टम को पूरी तरह से अपग्रेड करने (सिस्टम माइग्रेशन) के चलते इन पांच दिनों तक पीएफ से जुड़े ऑनलाइन कामकाज ठप रहेंगे। ऐसे में अगर आप अपना पीएफ निकालने, बैलेंस चेक करने या नई नौकरी का यूएएन लिंक करने की सोच रहे हैं, तो आपको इस मेंटेनेंस और इसके विकल्पों की जानकारी होनी चाहिए।

विज्ञापन

कब से कब तक बंद रहेंगी ईपीएफओ की सेवाएं?

ईपीएफओ की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार, 26 जून 2026 की रात 12:00 बजे से 30 जून 2026 की रात 11:59 बजे तक ये सभी ऑनलाइन सेवाएं बंद रहेंगी। इस अवधि के दौरान सदस्य और नियोक्ता दोनों ही अपने-अपने इंटरफेस पर लॉग इन नहीं कर सकेंगे। ईपीएफओ के मुताबिक, यह सिस्टम अपग्रेड इसलिए किया जा रहा है ताकि भविष्य में सभी स्टेकहोल्डर्स को ज्यादा तेज, भरोसेमंद और सुरक्षित डिजिटल सेवाएं प्रदान की जा सकें। सेवाएं 1 जुलाई 2026 से दोबारा शुरू होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

किन प्रमुख ऑनलाइन सेवाओं पर पड़ेगा सीधा असर?

सिस्टम माइग्रेशन के दौरान ईपीएफओ से जुड़े कई महत्वपूर्ण काम पूरी तरह से प्रभावित रहेंगे:

  • पीएफ क्लेम: इस अवधि में सदस्य कोई नया पीएफ क्लेम सबमिट नहीं कर पाएंगे और न ही पहले से किए गए क्लेम की प्रोसेसिंग का स्टेटस चेक कर सकेंगे।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ईसीआर फाइलिंग: सिस्टम अपग्रेड के दौरान नियोक्ता (एम्प्लायर) इलेक्ट्रॉनिक चालान-कम-रिटर्न (ईसीआर) दाखिल नहीं कर सकेंगे।
  • यूएएन लिंकिंग: नई नौकरी शुरू करने वाले कर्मचारियों के लिए यूएएन लिंक करने की सुविधा भी इस दौरान बंद रहेगी।
  • ई-पासबुक: सेवाएं बहाल होने तक खाताधारक पोर्टल से अपनी ई-पासबुक को न तो एक्सेस कर पाएंगे और न ही उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
  • उमंग एप: सरकारी प्लेटफॉर्म उमंग ऐप पर ईपीएफओ की कई सेवाएं अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं होंगी। यूजर्स पीएफ बैलेंस चेक करने, क्लेम जनरेट करने, यूएएन और आधार को लिंक करने, शिकायत दर्ज करने या जीवन प्रमाण पत्र के लिए आवेदन जैसी सुविधाओं का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

क्या इस दौरान आप अपना पीएफ बैलेंस चेक कर सकते हैं?

पोर्टल और उमंग ऐप बंद रहने के बावजूद, ईपीएफओ सदस्य ऑफलाइन माध्यम से अपना पीएफ बैलेंस और अंतिम योगदान का विवरण प्राप्त कर सकते हैं:

  • मिस्ड कॉल सुविधा: अगर आपका यूएएन साइट पर रजिस्टर्ड है, तो आप अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर से 011-22901406 पर मिस्ड कॉल देकर अपने पीएफ बैलेंस की जानकारी ले सकते हैं। यह सेवा पूरी तरह से मुफ्त है।
  • एसएमएस सुविधा: आप 7738299899 पर एक एसएमएस भेजकर भी अपना पीएफ बैलेंस और सबसे हालिया योगदान जान सकते हैं। इसके लिए आपको अपने फोन के मैसेज बॉक्स में EPFOHO UAN ENG टाइप करके भेजना होगा। आप भाषा कोड बदलकर (जैसे मराठी के लिए MAR) अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी जानकारी पा सकते हैं।

इन दोनों ही ऑफलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए यह अनिवार्य है कि आपका यूएएन आपके बैंक खाते, आधार और पैन (PAN) नंबर से लिंक (सीड) हो।

ईपीएफओ खाताधारकों और नियोक्ताओं को 30 जून तक अपने पीएफ से जुड़े ऑनलाइन कार्यों को टालना होगा। 1 जुलाई 2026 से नया अपग्रेडेड सिस्टम लाइव होने के बाद ईपीएफओ की सभी सेवाएं फिर से सुचारू हो जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed