फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   EEPC, India engineering exports to Russia grew 11 times in April

ईईपीसी: रूस को भारत का इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल में 11 गुना बढ़ा

Sun, 21 May 2023 05:51 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता। Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 21 May 2023 05:51 AM IST
सार

अप्रैल 2022 में स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) को इंजीनियरिंग निर्यात 1.17 करोड़ डॉलर था। अप्रैल में अमेरिका को 1.4 अरब डालर की इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात किया गया।

विज्ञापन
EEPC, India engineering exports to Russia grew 11 times in April
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

रूस को इंजीनियरिंग उत्पादों का निर्यात पिछले वर्ष की तुलना में इस साल अप्रैल में 11 गुना बढ़कर 13.36 करोड़ डॉलर तक पहुंच गया जबकि अमेरिका और चीन के बाजारों में नरमी बरकरार रही। इंजीनियरिंग निर्यात संवर्द्धन परिषद (ईईपीसी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

विज्ञापन


अप्रैल 2022 में स्वतंत्र देशों के राष्ट्रकुल (सीआईएस) को इंजीनियरिंग निर्यात 1.17 करोड़ डॉलर था। अप्रैल में अमेरिका को 1.4 अरब डालर की इंजीनियरिंग वस्तुओं का निर्यात किया गया। अप्रैल 2022 के 1.86 अरब डालर के निर्यात के मुकाबले इसमें 24.9 प्रतिशत की कमी रही। चीन को इंजीनियरिंग निर्यात अप्रैल 2023 में 15.5 प्रतिशत घटकर 18.33 करोड़ डालर रहा। 
विज्ञापन


हालांकि, पिछले महीने ओमान को होने वाला निर्यात अप्रैल 2022 के मुकाबले दोगुना बढ़कर 15.39 करोड़ डालर पहुंच गया। भारत की इंजीनियरिंग वस्तुओं के लिए शीर्ष 25 देशों में से 15 को निर्यात में वार्षिक आधार पर वृद्धि दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देश के कुल इंजीनियरिंग निर्यात में अमेरिका, जर्मनी, ब्रिटेन, फ्रांस, इंडोनेशिया और सिंगापुर की 76 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वित्त वर्ष 2023-24 के पहले महीने में भारत का कुल इंजीनियरिंग निर्यात 7.15 प्रतिशत घटकर 8.99 अरब डालर रहा जबकि अप्रैल 2022 में कुल 9.68 अरब डालर का इंजीनियरिंग निर्यात किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed