फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ed summons ncp leader praful patel in air india scam case

एयर इंडिया घोटाले में प्रफुल्ल पटेल से पूछताछ करेगा ईडी, भेजा समन

Sat, 01 Jun 2019 06:23 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Sat, 01 Jun 2019 06:23 PM IST
विज्ञापन
ed summons ncp leader praful patel in air india scam case
एनसीपी नेता और राज्य सभा सांसद प्रफुल्ल पटेल

एयर इंडिया में हुए करोड़ों रुपये के घोटाले में यूपीए सरकार में पूर्व विमानन मंत्री रहे और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता प्रफुल्ल पटेल पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पूछताछ के लिए समन भेजा है। एयर इंडिया में हुए कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में किसी राजनेता के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है।

विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक, मामले में गिरफ्तार किए गए लॉबिस्ट दीपक तलवार के खुलासों और एजेंसी द्वारा जुटाए गए सुबूतों के आधार पर पटेल से पूछताछ की जानी है।

विज्ञापन

छह जून को होगी पूछताछ

ईडी के अधिकारियों के मुताबिक पटेल से छह जून को पूछताछ होगी। पटेल फिलहाल राज्यसभा से सांसद हैं और मनमोहन सिंह सरकार में मंत्री में थे। पटेल ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा कि वो जांच एजेंसी को पूछताछ के दौरान पूरा सहयोग देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन


62 साल के पटेल महाराष्ट्र के बांद्रा-गोंदिया सीट से चार बार सासंद रह चुके हैं और 2004 में नागर विमानन मंत्री थे। 2011 में उनको भारी उद्योग मंत्रालय दिया गया था। ईडी ने इस घोटाले के संबंध में दीपक तलवार के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 

पहली बार किसी राजनेता के खिलाफ कार्रवाई

एयर इंडिया में कथित करोड़ों रुपये के घोटाले में किसी नेता के खिलाफ यह पहली बड़ी कार्रवाई है। जांच एजेंसी ने हाल ही में मामले में चार्जशीट दायर की थी, जिसमें कहा गया था कि तलवार लगातार पटेल के संपर्क में थे।

ईडी ने कोर्ट को बताया था कि पटेल और तलवार के बीच हुई बातचीत के पुख्ता सुबूत हैं, जिनमें ई-मेल भी शामिल हैं। चार्जशीट में तलवार पर अपने संपर्कों का इस्तेमाल कर निजी एयरलाइन को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया गया है। 

गौरतलब है कि एनसीपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शरद पवार हैं। यह मामला मनी लॉन्ड्रिंग से भी जुड़ा हुआ है। ईडी ने इससे पहले अदालत को बताया था कि वह एयर इंडिया के लाभ देने वाले मार्गों और समय को कतर एयरवेज, अमीरात एंड एयर अरेबिया समेत विदेशी एयरलाइनों को देने का पक्ष लेने वाले नागर विमानन मंत्रालय, नेशनल एविएशन कंपनी ऑफ इंडिया लिमिटेड (एनएसीआईएल) और एयर इंडिया के अधिकारियों के नामों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।



ईडी के अधिवक्ता ए आर आदित्य ने अदालत को बताया था कि इसकी वजह से राष्ट्रीय एयरलाइंस को मार्केट शेयरों को भारी नुकसान हुआ तथा निजी घरेलू और विदेशी एयरलाइंस को जबरदस्त फायदा भी हुआ। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed