फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED seizes Rs 1.70-cr cash, documents in raids against Jaypee Infratech Ltd, others

ED: जेआईएल और अन्य के खिलाफ कार्रवाई, छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त

Mon, 26 May 2025 12:19 PM IST
निर्मल कांत बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: निर्मल कांत Updated Mon, 26 May 2025 12:19 PM IST
सार

ED: ईडी ने जेपी इंफ्राटेक और जयप्रकाश एसोसिएट्स के ठिकानों पर छापेमारी कर 1.70 करोड़ रुपये नकद और अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। यह कार्रवाई घर खरीददारों से कथित धोखाधड़ी के मामले में धनशोधन जांच के तहत हुई है।

विज्ञापन
ED seizes Rs 1.70-cr cash, documents in raids against Jaypee Infratech Ltd, others
ईडी की रेड में बरामद कैश (सांकेतिक) - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड (जेआईएल), जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड (जेएएल) और अन्य कंपनियों के परिसरों पर कई गई छापेमारी में 1.70 करोड़ रुपये नकद और अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज जब्त किए हैं। घर खरीदने वालों से कथित धोखाधड़ी के मामले में धनशोधन (मनी लॉन्ड्रिंग) की जांच के तहत यह कार्रवाई की गई।  

विज्ञापन

 
ईडी ने 23 मई को दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और मुंबई में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की थी। यह कार्रवाई धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत की गई। जांच एजेंसी ने रविवार को एक बयान में कहा, जांच में जेएएल, उसकी सहयोगी कंपनियों, प्रमोटर्स और निदेशकों के कार्यालयों और परिसरों को शामिल किया गया। इसके अलावा, जेएएल के गौरसंस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, गुलशन होम्ज प्राइवेट लिमिटेड और महागुण रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड  जैसे मुख्य कारोबारी साझेदारों के ठिकानों पर भी छापे मारे गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने के बाद भारतीय बाजार गुलजार; सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) और उत्तर प्रदेश पुलिस ने जेएएल, जेआईएल और उनके प्रमोटर्स, निवेशकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी, जिससे बाद धनशोधन की जांच शुरू हुई। 


प्राथमिकी में बड़े पैमाने पर धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं। इसमें कहा गया है कि जेपी विशटाउन (जेआईएल) और जेपी ग्रीन्स (जेएएल) ने परियोजना में फ्लैट और प्लॉट देने के नाम पर घर खरीददारों और निवेशकों को गुमराह किया और उनसे पैसे निवेश करवाए गए। इसमें कहा गया, छापेमारी के दौरान प्रमोटर्स और उनके परिवार के सदस्यों और समूह कंपनियों के नाम पर रखी गई अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज, वित्तीय दस्तावेज और डिजिटल उपकरणों के साथ-साथ 1.70 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए।

ये भी पढ़ें: बंपर लाभांश से राजकोषीय हालात बेहतर करने में मिलेगी मदद; 70000 करोड़ अतिरिक्त खर्च कर सकेगी सरकार
 
जयप्रकाश एसोसिएट्स लिमिटेड इस समय दिवालिया प्रक्रिया का सामना कर रही है। यह कंपनी सीमेंट, निर्माण, रियल एस्टेट, उर्जा जैसे क्षेत्रों में काम करती है। जेपी इंफ्राटेक लिमिटेड को सुरक्षा रियल्टी ने अधिग्रहित किया है, ताकि एनसीआर में अधूरे पड़े करीब 20,000 फ्लैटों के प्रोजेक्ट को पूरा किया जा सके। इसको लेकर किसी भी कंपनी या प्रमोटर की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed