फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED restitutes assets worth Rs 4,025 crore in Bhushan Steel bank 'fraud' case

ED: ईडी ने भूषण स्टील की 4025 करोड़ रुपये की संपत्ति जेएसडब्ल्यू स्टील को लौटाई, जांच के तहत की गई थी जब्त

Sat, 14 Dec 2024 11:17 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 14 Dec 2024 11:17 AM IST
सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति की वापसी पीएमएलए की धारा 8(8) (मुकदमा लंबित रहने तक वापसी) के तहत की गई, जिसे पीएमएलए संपत्ति बहाली नियमों के नियम 3ए के साथ पढ़ा जाए। एजेंसी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। आइए इस बारे में और जानें।

विज्ञापन
ED restitutes assets worth Rs 4,025 crore in Bhushan Steel bank 'fraud' case
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

संघीय जांच एजेंसी ईडी ने ने शनिवार को  बताया कि सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी  मिलने के बाद पूर्ववर्ती भूषण स्टील एंड पावर लिमिटेड की 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति जेएसडब्ल्यू स्टील को वापस कर दी है। जेएसडब्ल्यू स्टील, कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया (सीआईआरपी) के दिवाला और शोधन अक्षमता संहिता (आईबीसी) के तहत दिवालिया कंपनी की परिसंपत्तियों के लिए सफल समाधान आवेदक थी।

विज्ञापन


इन संपत्तियों को पहले संघीय जांच एजेंसी ने धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत भूषण स्टील एंड पावर और उसके प्रमोटरों के खिलाफ कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी और उन निधियों को निजी निवेशों में "बदलने" के आरोपों की जांच के तहत जब्त किया था।
विज्ञापन


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा कि 4,025 करोड़ रुपये की संपत्ति की वापसी पीएमएलए की धारा 8(8) (मुकदमा लंबित रहने तक वापसी) के तहत की गई, जिसे पीएमएलए संपत्ति बहाली नियमों के नियम 3ए के साथ पढ़ा जाए। एजेंसी ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि आईबीसी की धारा 32ए (2) की व्याख्या, सीआईआरपी के तहत कॉरपोरेट देनदारों की संपत्ति कुर्क करने की ईडी की शक्तियों या किसी अन्य संबंधित मुद्दों पर सर्वोच्च न्यायालय ने कोई राय व्यक्त नहीं की है और मुद्दों को खुला छोड़ दिया है। भूषण स्टील एंड पावर के खिलाफ धन शोधन का मामला, कंपनी और उसके प्रमोटरों के खिलाफ केंद्रीय कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय की जांच शाखा, गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय द्वारा दायर आरोपपत्र से उत्पन्न हुआ है।


संघीय जांच एजेंसी ने हाल ही में वास्तविक या सही निवेशकों के लिए 'संपत्ति की वापसी' प्रक्रिया शुरू की है, जिसमें शारदा पोंजी 'घोटाला' और हीरा व्यापारी नीरव मोदी और मेहुल चोकसी से जुड़े कथित बैंक ऋण धोखाधड़ी जैसे मामले शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed