फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED has attached 8 immovable properties worth Rs 6.69 Crores situated at Mumbai

ED Action: ईडी ने महाराष्ट्र में 6.69 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त की; पंजाब, कर्नाटक व असम में भी कार्रवाई

Fri, 31 Mar 2023 10:13 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 31 Mar 2023 10:13 PM IST
सार

ED Action: ईडी की जांच में पता चला है कि कुणाल किशोर गांधी ओर किशोर कांतिलाल गांधी जो मैग्नम स्टील में साझेदार हैं, ने बैंक लोन की राशि को अपने दूसरे खातों में भेजकर 03 अस्थायी संपत्तियों की खरीदारी की है। उनमें एक शॉप कम दफ्तर है जो मुंबई के अंधेरी में स्थित, एक फ्लैट जो पनवेल में स्थित और एक कृषि भूमि है जो महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है।

विज्ञापन
ED has attached 8 immovable properties worth Rs 6.69 Crores situated at Mumbai
ED - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने महाराष्ट्र के मुंबई, पनवेल, पुणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिले में 6.69 करोड़ रुपये की आठ अचल संपत्तियों को जब्त किया है। ये संपत्तियां मैग्नम स्टी के पार्ट कुणाल गांधी और उसके परिवार से संबंधित हैं। एजेंसी ने धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) 2002 के तहत बैंक लोन धोखाधड़ी से जुड़े मामले में यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


ईडी की जांच में पता चला है कि कुणाल किशोर गांधी ओर किशोर कांतिलाल गांधी जो मैग्नम स्टील में साझेदार हैं, ने बैंक लोन की राशि को अपने दूसरे खातों में भेजकर 03 अस्थायी संपत्तियों की खरीदारी की है। उनमें एक शॉप कम दफ्तर है जो मुंबई के अंधेरी में स्थित, एक फ्लैट जो पनवेल में स्थित और एक कृषि भूमि है जो महाराष्ट्र के रत्नागिरी में स्थित है।
विज्ञापन


इसके लिए 2010 से 2015 के दौरान लगभग 1.45 करोड़ रुपये की राशि खर्च की गई थी। जांच में यह भी पता चला कि किशोर कांतिलाल गांधी और कुणाल गांधी ने पुणे में 5.24 करोड़ रुपये की राशि खर्च कर पांच अचल संपत्तियों की खरीदारी की थी। ईडी ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि उसने महाराष्ट्र के अलावे कर्नाटक, असम और पंजाब में भी कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


असम में पूर्व अधिकारी के खिलाफ ईडी ने की कार्रवाई
ईडी ने कहा है कि उसने असम सरकार के एक पूर्व अधिकारी 15 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की है। उन पर सरकारी राशि का गलत इस्तेमाल का आरोप है। यह मामला असम सरकार के सूचना और जनसंपर्क विभाग के पूर्व निदेशक रंजीत गोगोई से संबंधित है। मुख्यमंत्री की विजिलेंस इकाई की ओर से शिकायत मिलने के बाद अधिकारी और कुछ निजी फर्मों के खिलाफ धनशोधन का मामला दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed