फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ED Action: Assets worth Rs 55 crore of former Union minister seized, 45 acres purchased during 2004-07

ED: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सरवाना स्टोर्स की ईडी का शिकंजा; टीवी चैनल प्रमोटर के परिसरों पर छापेमारी

Thu, 22 Dec 2022 09:58 PM IST
विवेक दास बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विवेक दास Updated Thu, 22 Dec 2022 09:58 PM IST
विज्ञापन
ED Action: Assets worth Rs 55 crore of former Union minister seized, 45 acres purchased during 2004-07
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : amar ujala

केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कहा है कि उसने वर्ष 2004 से वर्ष 2007 की अवधि के दौरान पर्यावरण और वन मंत्रालय के पूर्व कैबिनेट मंत्री ए राजा की बेनामी कंपनी के नाम पर खरीदी गई तमिलनाडु के कोयम्बटूर में 55 करोड़ रुपए की 45 एकड़ जमीन को अस्थायी रूप से जब्त किया है।

विज्ञापन

 

विज्ञापन


वहीं दूसरी ओर, प्रवर्तन निदेशालय ने यह भी बताया है कि उसने एक्सिस बैंक को धोखा देने से जुड़े एक कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सरवाना स्टोर्स (गोल्ड पैलेस) चेन्नई की 66.93 करोड़ रुपये की अचल संपत्तियों को भी जब्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इस बीच ईडी ने बताया कि उसने कोलकाता के एक टीवी न्यूज चैनल के प्रमोटर और उसकी कंपनियों से जुड़े छह ठिकानों पर छापेमारी की है। परिसर आरपी इन्फोसिस्टम्स लिमिटेड और कोलकाता टीवी के मालिक कौस्तुव रे से संबंधित हैं। तलाशी अभियान के दौरान कई आपत्तिजनक दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक गैजेट जब्त किए गए हैं।

एजेंसी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सीबीआई की दो प्राथमिकियों का अध्ययन करने के बाद मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया गया। कौस्तुव रे ने केनरा बैंक की अध्यक्षता वाले बैंकों के संघ को धोखा दिया है। सीबीआई पहले ही कौस्तुव रे और अन्य के खिलाफ दो आरोप पत्र दायर कर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed