फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   ECR earns Rs 1588 crore in August emerges top revenue zone

अगस्त में पूर्व-मध्य रेलवे ने कमाए रिकॉर्ड 1588.74 करोड़ रुपये, ऐसे बढ़ी आमदनी

Sun, 08 Sep 2019 12:42 PM IST
‌डिंपल अलवधी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: ‌डिंपल अलवधी Updated Sun, 08 Sep 2019 12:42 PM IST
विज्ञापन
ECR earns Rs 1588 crore in August emerges top revenue zone

पूर्व-मध्य रेलवे (ईसीआर) ने वर्तमान वित्त वर्ष में अगस्त माह में रिकॉर्ड 1588.74 करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया है। पिछले वर्ष की समान अवधि में ये आंकड़ा 1367.92 करोड़ रुपये था। यानी इस वर्ष मुनाफे में 16.114 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है। 

विज्ञापन


इस संदर्भ में ईसीआर के मुख्य जनसंपर्क पदाधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि, 'अगस्त 2019 में ईसीआर ने 1588.74 करोड़ रुपये की प्रारंभिक आय अर्जित कर प्रथम स्थान प्राप्त किया है।' 

विज्ञापन

ऐसे हुई कमाई

ईसीआर को अगस्त में माल लदान से 1331.93 करोड़ रुपये, यात्री यातायात से 237.26 करोड़ रुपये एवं अन्य स्रोतों से 19.55 करोड़ रुपये की आय हुई है। पिछले साल अगस्त में ईसीआर को माल लदान से 1134.93 करोड़ रुपये और यात्री यातायात से 218.80 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे स्थान पर दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे

वहीं इस अवधि में दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे दूसरे स्थान पर रहा। दक्षिण-पूर्व मध्य रेलवे को 1522.32 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। 

1517.74 रुपये की आय अर्जित कर पूर्व तटीय रेलवे तीसरे स्थान पर है।

तत्काल टिकटों से रेलवे ने कमाए इतने पैसे

बीते दिनों जानकारी सूचना के अधिकार (आरटीआई) ने बताया था कि तत्काल टिकट बुक कराने वाले यात्रियों से रेलवे ने गत चार साल में 25,392 करोड़ रुपये की कमाई की थी। रेलवे ने वर्ष 2016 से 2019 के बीच तत्काल कोटे से 21,530 करोड़ रुपये की कमाई की। वहीं 3,862 करोड़ रुपये की अतिरिक्त आय प्रीमियम तत्काल टिकटों से हुई है। 

2,677 रेलगाड़ियों में लागू है तत्काल योजना

रेलवे के मुताबिक तत्काल योजना अभी 2,677 रेलगाड़ियों में लागू है और कुल 11.57 सीटों में 1.71 लाख सीटों पर बुकिंग तत्काल कोटे के तहत होती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed