{"_id":"6199657680930e7f7a6640bb","slug":"e-auction-government-set-a-base-price-of-rs-970-crore-for-selling-the-assets-of-mtnl-and-bsnl","type":"story","status":"publish","title_hn":"ई-निलामी: सरकार ने एमटीएनएल और बीएसएनएल की संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा","category":{"title":"Business Diary","title_hn":"बिज़नेस डायरी","slug":"business-diary"}}
ई-निलामी: सरकार ने एमटीएनएल और बीएसएनएल की संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा
Sun, 21 Nov 2021 02:45 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 21 Nov 2021 02:45 AM IST
सार
भारत सरकार के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की वेबसाइट पर जारी कागजातों के अनुसार एमटीएनएल और बीएसएनएल की रियल इस्टेट संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा गया है।
विज्ञापन
एमटीएनल-बीएसएनएल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
केंद्र सरकार ने टेलीकॉम कंपनी एमटीएनएल और बीएसएनएल की रियल इस्टेट संपत्ति बेचने के लिए 970 करोड़ रुपये का बेस प्राइस रखा है। संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत संपत्तियों को बेचने का फैसला किया गया है।
विज्ञापन
भारत सरकार के निवेश और लोक परिसंपत्ति प्रबंधन विभाग (डीआईपीएएम) की वेबसाइट पर जारी कागजातों के अनुसार बीएसएनएल की हैदराबाद, चंडीगढ़, भावनगर और कोलकाता की संपत्ति बेचने के लिए 660 करोड़ रुपये की कीमत तय की गई है। इसी तरह एमटीएनएल के वसारी हिल, मुंबई के गोरेगांव स्थित संपत्ति को बेचने के लिए 310 करोड़ रुपये रिजर्व प्राइस रखा गया है।
विज्ञापन
बीएसएनल के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक पीके पुरवार ने कहा कि संपत्ति बेचने की पूरी प्रक्रिया एक से डेढ़ माह में पूरी करने की योजना है। उन्होंने बताया कि संपत्ति मुद्रीकरण की ये पहली योजना है। इस योजना के तहत ओशिवारा में एमटीएनएल के 20 फ्लैट भी संपत्ति मुद्रीकरण योजना के तहत बेचे जाएंगे। इन फ्लैटों की कीमत 52.26 लाख से लेकर 1.59 करोड़ रुपये रखी गई है। एमटीएनएल के संपत्तियों की ई-नीलामी 14 दिसंबर को होगी।
विज्ञापन