फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   During lockdown Everyone can take loan from PPF account at 1 Percent interest

पीपीएफ खाते से 1 फीसदी ब्याज पर ले सकते हैं लोन

Mon, 27 Apr 2020 07:49 AM IST
अनवर अंसारी बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अनवर अंसारी Updated Mon, 27 Apr 2020 07:49 AM IST
विज्ञापन
During lockdown Everyone can take loan from PPF account at 1 Percent interest
PPF Withdrawn - फोटो : Amar Ujala

कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए देशभर में जारी लॉकडाउन के कारण कारोबारी गतिविधियां ठप हैं। वित्तीय जरूरतें पूरी करने के लिए लोग पर्सनल लोन, गोल्ड लोन, एफडी (जमा) पर और क्रेडिट कार्ड से लोन ले रहे हैं। हालांकि, इन पर अधिक ब्याज चुकाना पड़ता है। इससे बचने के लिए आप अपने पीपीएफ (पब्लिक प्रोविडेंट फंड) खाते से भी महज एक फीसदी की ब्याज पर लोन ले सकते हैं।

विज्ञापन


इसके तहत पीपीएफ खाता खुलवाने के तीसरे साल से लेकर सातवें साल तक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं। तीसरे साल से आपको दो साल में जमा राशि का अधिकतम 25 फीसदी लोन मिल सकता है। हालांकि, जितनी राशि का लोन लिया जाता है, उसको चुकाए नहीं जाने तक कोई ब्याज नहीं मिलता है। पहले पीपीएफ पर लोन लेने के लिए खाताधारक को 2 फीसदी ब्याज चुकानी पड़ती थी, लेकिन सरकार ने 2020 के लिए इसे घटाकर एक फीसदी कर दिया है।
विज्ञापन


समझें लोन लेने का गणित
अगर आपने 2019-20 में पीपीएफ खाता खुलवाया है और सालाना 1.5 लाख रुपये निवेश कर रहे हैं तो दो साल के अंत तक खाते में ब्याज के साथ करीब 3.1 लाख रुपये जमा हो जाते हैं। ऐसे में आप तीसरे साल में अधिकतम 77,500 रुपये तक के लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं, जो जमा राशि का 25 फीसदी है। समय बढ़ने के साथ लोन की राशि बढ़ती जाएगी यानी चौथे, पांचवें और छठवें साल में आप अधिक लोन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजबूरी तो तभी लें सुविधा
जानकारों का कहना है कि टैक्स छूट मिलने के कारण पीपीएफ निवेश का लोकप्रिय साधन है। इसमें निवेश और रिटर्न दोनों पर टैक्स छूट मिलती है। हालांकि, लोन लेने पर ब्याज के साथ समेत लोन राशि खत्म होने तक यह छूट नहीं मिलती है। ऐसे में अगर बहुत मजबूरी हो तो तभी इस विकल्प का चुनाव करें और कम-से-कम राशि निकालें, वह भी छोटी अवधि के लिए।


अन्य कर्ज के मुकाबले पीपीएफ पर सस्ता लोन
अन्य प्रकार के लोन के मुकाबले पीपीएफ पर लोन काफी सस्ता पड़ता है। पर्सनल लोन के लिए आपको 9.30 से 14 फीसदी, गोल्ड लोन पर 9.10 से 12 फीसदी और एफडी लोन पर एफडी पर मिलने वाले ब्याज से दो फीसदी तक ज्यादा ब्याज चुकाना पड़ता है। ऐसे में इन विकल्पों के मुकाबले पीपीएफ खाते से लोन लेना सस्ता पड़ता तो है, लेकिन लॉन्ग टर्म में नुकसान को देखते हुए इस विकल्प को चुनने से बचना चाहिए।
-राधिका बिनानी, चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर, पैसा बाजार डॉट कॉम

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed