फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   during festive season people can easily get loan in 250 districts from thursday

त्योहारों पर आसानी से मिलेगा कर्ज, बैंक करेंगे 250 जिलों में लोन मेले की शुरुआत

Wed, 02 Oct 2019 07:01 PM IST
paliwal पालीवाल बिजनेस डेस्क, अमर उजाला
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला Published by: paliwal पालीवाल Updated Wed, 02 Oct 2019 07:01 PM IST
सार

  • एसबीआई को सौंपी गई है लोन शिविर की कमान 
  • सार्वजनिक क्षेत्र के कई बड़े बैंक होंगे शामिल
  • 250 जिलों में लगाए जाएंगे शिविर पहले चरण में 

विज्ञापन
during festive season people can easily get loan in 250 districts from thursday

विस्तार

त्योहारी मौसम में आम नागरिकों को आसानी से ऋण दिलाने के लिए गुरुवार से कई सरकारी बैंक देश भर के 250 जिलों में लोन मेले की शुरुआत कर रहे हैं। एसबीआई की अगुवाई में हो रहे इस कार्यक्रम में निजी क्षेत्र के बैंकों को भी आमंत्रित किया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पिछले दिनों बैंकों को शिविर लगाकर कर्ज बांटने का निर्देश दिया था, जो चरणों में पूरा होना है। 

विज्ञापन


विज्ञापन


एसबीआई के नई दिल्ली स्थानीय मुख्यालय के मुख्य महाप्रबंधक विजय रंजन ने बताया कि इस लोन मेले का पहला चरण तीन अक्तूबर से सात अक्तूबर 2019 के बीच चलाया जाएगा, जबकि दूसरा चरण 21 से 25 अक्तूबर के बीच चलाया जाएगा। पहले चरण में देश के 250 जिलों का चयन किया गया है, जबकि दूसरे चरण में 150 जिलों में शिविर लगाए जाएंगे। इन जिलों की पहचान की प्रक्रिया चल रही है। वित्त मंत्री ने देशभर के कुल 400 जिलों में शामियाना बैठक करने की घोषणा की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राहक खुलवा सकेंगे नए खाते

रंजन ने बताया कि लोन शिविर में ग्राहकों को आवास ऋण, मोटर वाहन ऋण, कृषि ऋण, एमएसएमई ऋण, शिक्षा ऋण, वैयक्तिक ऋण आदि की सुविधा तो मिलेगी ही, बचत बैंक खाता और बुनियादी बचत खाता भी खोला जा सकेगा। इसके अलावा ग्राहकों को भीम एप डाउनलोड करने और उसके इस्तेमाल का तरीका भी बताया जाएगा। शिविर में लोगों को कर्ज की सैद्धांतिक मंजूरी दी जाएगी और बाद में बैंक जरूरी प्रक्रिया निपटाकर एक सप्ताह के भीतर कर्ज उपलब्ध करा देंगे।

एनबीएफसी और निजी बैंकों को भी बुलावा

वैसे तो इस लोन मेले का आयोजन सरकारी क्षेत्र के बैंक कर रहे हैं, लेकिन इसमें गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों, आवास वित्त कंपनी, माइक्रो फाइनेंस कंपनी, नाबार्ड और निजी क्षेत्र के बैंकों को भी आमंत्रित किया गया है। आयोजन में सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों के प्रतिनिधि उपस्थित रहेंगे और हर जिले में बैठक की जिम्मेदारी किसी एक सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक को सौंपी गई है।

डिजिटल लेनदेन पर विशेष जोर रहेगा

रंजन का कहना है कि इस दौरान बैंक, वित्तीय समावेशन योजनाओं और डिजिटल भुगतान के बारे में ग्राहकों को जागरूक करेंगे। उन्हें बताया जाएगा कि बैंक जाकर लेनदेन करने के बजाय डिजिटल तरीके से या मोबाइल एप के जरिये ट्रांजेक्शन करना और आसान तो है ही, सुरक्षित भी है। लिहाजा उन्हें डिजिटल लेनदेन के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed