व्यापार युद्ध पर ट्रंप के ट्वीट के हर शब्द ने डुबाए निवेशकों के 13 अरब डॉलर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रविवार को किए गए ट्वीट से दो दिन में दुनियाभर के बाजारों को करीब 95 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। ट्रंप ने चीन के 300 अरब डॉलर के उत्पादों पर ढाई गुना टैरिफ लगाने की बात कही थी, जिसके बाद व्यापार युद्ध गहराने की आशंका से दुनियाभर के बाजारों में हलचल मच गई थी।
ऑस्ट्रेलिया के बाजार रणनीतिकार इलेनर क्रेग का कहना है कि ट्रंप ने महज 102 शब्दों का ट्वीट किया, लेकिन उसका असर खरबों रुपये के शेयरों पर हुआ। ट्वीट में टैरिफ से जुड़े हर शब्द का स्टॉक पर असर करीब 13 अरब डॉलर (90.52 हजार करोड़ रुपये) के बराबर रहा।
इस तरह दुनियाभर के शेयर बाजारों में भारी गिरावट के चलते निवेशकों के 1.36 ट्रिलियन डॉलर (94.71 लाख करोड़ रुपये) डूब गए। क्रेग ने कहा कि व्यापार युद्ध के नए स्तर पर पहुंचने की आशंका ने एशिया, यूरोप सहित अमेरिकी शेयर बाजारों में आशंका भर दी। इससे अस्थिरता का सूचकांक 50 फीसदी बढ़कर 20 पहुंच गया।
जल्द राहत की उम्मीद नहीं
जेपी मॉर्गन एसेट मैनेजमेंट के वैश्विक निवेश सलाहकार कैरी क्रेग ने कहा कि व्यापार वार्ता आगे बढ़ती दिख रही है, लेकिन इससे जल्द राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। चीन और अमेरिका के मतभेद हमारे अनुमान से ज्यादा लंबे समय तक चल सकते हैं। इसका असर वृद्धि और निवेशकों की आय पर भी पड़ेगा।
निवेशक करेंगे मुनाफा वसूली
ओआंदा एशिया पैसिफिक के वरिष्ठ बाजार विश्लेषक जेफ्री हैले का कहना है कि टैरिफ वार का असर निवेशकों की धारणा पर पड़ेगा और मुनाफा कमाने के लिए बिकवाली जोर पकड़ सकती है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ दिनों से लगातार गिरते शेयर बाजार इसी ओर इशारा कर रहे हैं कि निवेशकों में सतर्कता बढ़ रही है और वे अपना पोर्टफोलियो हल्का करने में लगे हैं। यह स्थिति बाजार में और गिरावट लाएगी।