फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Donald Trump Calls for Jerome Powell's Removal Over $2.5 Billion Fed Renovation

Trump vs Powell: फेड मुख्यालय के नवीनीकरण परियोजना को जरिया बना पॉवेल को हटाएंगे ट्रंप, किया यह खुलासा

Fri, 18 Jul 2025 11:35 AM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Fri, 18 Jul 2025 11:35 AM IST
सार

Trump vs Powell: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि फेडरल रिजर्व के मुख्यालय में नवीनीकरण परियोजना के संचालन में "धोखाधड़ी" के लिए उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है। फेड की 2.5 अरब डॉलर की नवीनीकरण परियोजना पर टिप्पणी करने से पहले ट्रंप बीते महीनों में कई बार स्वतंत्र केंद्रीय बैंक प्रमुख की आलोचना करते रहे हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जानें।
 

विज्ञापन
Donald Trump Calls for Jerome Powell's Removal Over $2.5 Billion Fed Renovation
फेड प्रमुख जेरोम पॉवेल और डोनाल्ड ट्रंप। - फोटो : Agency

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल पर हमले तेज कर दिए हैं। ट्रंप ने कहा है कि फेडरल रिजर्व के मुख्यालय में नवीनीकरण परियोजना के संचालन में "धोखाधड़ी" के लिए उन्हें बर्खास्त किया जा सकता है।

विज्ञापन


फेड की 2.5 अरब डॉलर की नवीनीकरण परियोजना पर टिप्पणी करने से पहले ट्रंप बीते महीनों में कई बार स्वतंत्र केंद्रीय बैंक प्रमुख की आलोचना करते रहे हैं। वे फेड प्रमुख को घेरते रहे हैं क्योंकि पॉवेल ने बैंक ने ब्याज दरों को स्थिर रखा था, जबकि ट्रम्प ने ब्याज दरों में कटौती करने पर जोर दिया था। 
विज्ञापन


फेड के नीतिगत निर्णयों के लिए ट्रंप पॉवेल को पूर्व में नंबस्कल और मोरून जैसे शब्दों का प्रयोग कर चुके हैं, जिसका मतलब मूर्ख होता है। ट्रम्प ने मंगलवार को बताया कि नवीनीकरण परियोजना की लागत उनके निष्कासन का एक संभावित रास्ता हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या ट्रम्प पॉवेल को हटा सकते हैं?

विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ट्रम्प फेड के वर्तमान अध्यक्ष पॉवेल को हटाने का अभूतपूर्व कदम उठाते हैं , तो उन्हें कानूनसम्मत तरीके से निष्कासन का कारण बताना होगा और अपने आरोपों को साबित करने के लिए साक्ष्य प्रस्तुत करने होंगे। कोलंबिया लॉ स्कूल के एसोसिएट प्रोफेसर लेव मेनैंड ने कहा कि कुछ कानूनों में उल्लेख है कि किसी अधिकारी को कर्तव्य की उपेक्षा या दुराचार के कारण हटाया जा सकता है। इन कारणों में "अक्षमता" भी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed