फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Domestic air passenger traffic touches new high

Air Traffic: घरेलू विमान यात्रियों की संख्या ने नया रिकॉर्ड छुआ, गुरुवार को 4,63,417 यात्रियों ने भरी उड़ान

Sat, 25 Nov 2023 12:19 PM IST
कुमार विवेक बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
बिजनेस डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कुमार विवेक Updated Sat, 25 Nov 2023 12:19 PM IST
सार

Air Traffic: नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि सकारात्मक रवैया, प्रगतिशील नीतियों और यात्रियों के विश्वास से उनकी संख्या में हर दिन हर उड़ान में बढ़ोतरी हुई।

विज्ञापन
Domestic air passenger traffic touches new high
एविएशन - फोटो : पेक्सेल्स

विस्तार

घरेलू हवाई यात्रियों की संख्या गुरुवार को नए उच्चतम स्तर 4,63,417 पर पहुंच गई। नवंबर महीने में कम से चार बार घरेलू हवाई यात्रियों का आंकड़ा उच्चतम स्तर पर पहुंचा। कोरोना काल के बाद भारत के घरेलू विमानन क्षेत्र में कायाकल्प न केवल जबरदस्त है बल्कि प्रेरणादायक भी है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

नागरिक उड्डयन मंत्रालय की ओर से शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर बताया गया कि सकारात्मक रवैया, प्रगतिशील नीतियों और यात्रियों के विश्वास से उनकी संख्या में हर दिन हर उड़ान में बढ़ोतरी हुई।आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार घरेलू यात्रियों की संख्या 23 नवंबर यानी गुरुवार को 4,63,417 पर पहुंच गया। इस दौरान उड़ानों की संख्या 5,998 रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी ओर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने शुक्रवार को एक्स पर पोस्ट कर कहा कि घरेलू विमानन के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बना है। इस पहले लगातार तीन दिनों 18, 19 और 20 नवंबर को घरेलू विमान यात्रियों की संख्या नई ऊंचाईयों पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed